-->
*भाजपा के राष्ट्रीय नेता माथुर आज से दो दिवसीय चित्तौड़गढ़ जिले के दौरे पर*

*भाजपा के राष्ट्रीय नेता माथुर आज से दो दिवसीय चित्तौड़गढ़ जिले के दौरे पर*

राशमी (चित्तौड़गढ़) संवाददाता कैलाश चन्द्र सेरसिया 

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय नेता, पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी ओमप्रकाश माथुर 15 नवम्बर से दो दिन के जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान माथुर 16 नवम्बर को कंचन रिसोर्ट, निम्बाहेड़ा में आयोजित भाजपा के स्नेह मिलन समारोह में भी भाग लेंगे।
उक्त जानकारी देते हुए पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने बताया कि भाजपा नेता ओमप्रकाश माथुर 15 नवम्बर, मंगलवार को सायं 5.30 बजे चित्तौड़-भीलवाड़ा मार्ग पर गंगरार टोल नाके के समीप बेगूं विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। इसी क्रम में सायं 6 बजे रिठौला चौराहा पर चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता माथुर का स्वागत करेंगे।
कृपलानी ने बताया कि यहां से माथुर भादसोड़ा होते हुए सांय 7 बजे मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम श्री सांवलिया जी पहुंच दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे। इससे पूर्व भादसोड़ा चौराहा पर कपासन विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। कृपलानी के अनुसार श्री सांवलिया जी से माथुर निम्बाहेड़ा पधारेंगे। जहां मार्ग में भाजपा नेता माथुर का निकुम्भ चौराहा पर बड़ीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता एवं ढोरिया चौराहा पर सांय 7.30 बजे निम्बाहेड़ा पूर्वी एव पश्चिमी ग्रामीण मण्डल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत अभिनंदन किया जाएगा।
कृपलानी ने बताया कि रात्रि 8 बजे शेखावत सर्कल पर पहुंचने पर पूर्व उप राष्ट्रपति एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भैरोसिंह शेखावत की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। यहां भाजपा नगर मण्डल निम्बाहेड़ा के द्वारा माथुर का आत्मीय स्वागत किया जाएगा।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article