-->
लोक अदालत के लिए न्यायिक व राजस्व अधिकारियों की हुई बेठक, 8 को मेगा विधिक चेतना शिविर होगा

लोक अदालत के लिए न्यायिक व राजस्व अधिकारियों की हुई बेठक, 8 को मेगा विधिक चेतना शिविर होगा

 

शाहपुरा-मूलचन्द पेसवानी ||राष्ट्रीय लोक अदालत मे न्यायालय मे लम्बित व प्रिलिटिगेशन प्रकरणो के साथ ही राजस्व प्रकरणो के अधिकाधिक निस्तारण हेतु तैयारियों के सम्बंध मे अपर जिला न्यायाधीश शाहपुरा के अवकाशागार मे न्यायिक व राजस्व अधिकारियों की बेठक हुई। जिसमे राष्ट्रीय लोक अदालत, डोर टू डोर प्रिकाउंसिलिंग, मेगा विधिक साक्षरता शिविर, बाल विवाह रोकथाम अभियान आदि विषयों पर चर्चा हुई।

आगामी 12 नवम्बर 2022 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। जिसमे राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार न्यायालय मे लम्बित राजीनामा योग्य प्रकरण व प्रिलिटिगेशन प्रकरणों के साथ-साथ राजस्व न्यायालयों निषेधाज्ञा, घोषणा, सीमाज्ञान, पत्थरगढ़ी, नामान्तरण, राजस्व अभिलेख मे सुधार एवं रास्ते के विवाद व अन्य राजीनामा योग्य प्रकरणो को रखा जायेगा। 

अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश शाहपुरा एवं अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति सुनील कुमार ओझा द्वारा आज शाहपुरा व फुलियाकला के राजस्व अधिकारीयों के साथ बैठक का आयोजन किया। जिसमे लोक अदालत के प्रचार प्रसार हेतु डोर टू डोर प्रिकाउंसिलिंग व शाहपुरा मे 08-11-2022 को मेगा विधिक चेतना शिविर के आयोजन बाबत् विचार विमर्श किया गया। जिसमे शाहपुरा के शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग व अन्य सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों की सहभागिता से आमजन के अधिकार, सरकारी योजनाओं तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से सम्बंधित योजनाओं व लोक अदालत मे राजीनामे से प्रकरणो के निस्तारण से लोगो के लाभों का प्रचार प्रसार किये जाने पर विस्तृत चर्चा की गई। 

उल्लेखनीय है कि अध्यक्ष राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, माननीय मुख्य न्यायाधीश, उच्चतम न्यायालय दिल्ली द्वारा आम नागरिको मे विधिक जागरूकता लाने के लिये लॉन्च किये गये केम्पेन, “हक हमारा भी है/75“ के प्रचार प्रसार हेतु भी चर्चा की गई। जिसमे पैनल अधिवक्ता, पैरा लीगल वॉलिंटियर व विधि छात्रों के द्वारा विधिक चेतना शिविरों का आयोजन किया जायेगा। बाल विवाह रोकथाम हेतु गावों व कस्बों मे आमजन को जागरूक किया जायेगा एवं बाल विवाह रोकथाम प्रचार हेतु छात्र-छात्राओं की रैलियों का आयोजन किया जायेगा।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article