-->
महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल हुरडा में 66 वीं जिला स्तरीय खो खो प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ!

महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल हुरडा में 66 वीं जिला स्तरीय खो खो प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ!

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) हुरडा  महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल  में 66 वीं जिला स्तरीय खो-खो छात्रा वर्ग  खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ! प्रतियोगिता शुभारंभ के मुख्य अतिथि पंचायत समिति हुरडा प्रधान कृष्ण सिंह राठौड़, विशिष्ट अतिथि सरपंच शायरी देवी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष केदार लाल बेरवा, पूर्व उप प्रधान मधुसूदन पारीक, जीएसएस हुरडा अध्यक्ष गजराज चौधरी, सीबीईओ सत्यनारायण नागर, पार्षद रामदेव खारोल ने वीणा वादिनी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विभागीय प्रतिनिधि ओमप्रकाश रेगर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया!  चार दिवसीय 17 व 19 वर्षीय  प्रतियोगिता में कुल 36 टीमों सहित 500 छात्राएं भाग ले रही है! प्रधान राठौड़ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खेल क्षेत्र में छात्राओं की बढ़ती हुई रूचि की सराहना की। सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए एकाग्र चित एवं अनुशासनात्मक रूप से अपने खेल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर अपने परिवार , शहर ,देश का नाम रोशन करने का शुभ आशिष दिया ! 
उप प्रधान पारीक ने खेल प्रतियोगिता की शपथ दिलाई एवं पार्षद खारोल ने सभी प्रतिभागियों को अपने जीवन में विजय होकर नाम रोशन करने की शुभकामनाए दी। इस दौरान
उपाध्यक्ष कालूराम बेरवा ,पंचायत समिति सदस्य मिश्रीलाल बलाई, पूर्व  सदस्य विनोद पुरोहित ,रतन लाल काबरा ,सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य गणपत लाल रेगर, मूलचंद रेगर ,रतनलाल लक्षकार ,युसूफ सिलावट, रफीक मोहम्मद, रामलाल रेगर,मुख्य तकनीकी सलाहकार उदय लाल सेन, शारीरिक शिक्षक कैलाश व्यास, गुलाब जीनगर, हिम्मत सिंह राठौड़, शांतिलाल जीनगर, नारायण जाट, हीरालाल रेगर वार्ड पंच, सांवर लाल बैरवा,   जसराज रेगर,ओमप्रकाश दायमा सहित गांव के गणमान्य प्रतिभाएं मौजूद रही। सीबीईओ नागर व संस्था प्रधान माधव लाल गुर्जर ने सभी अतिथियो भामाशाहो  का  आभार प्रकट किया।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article