-->
26 जनवरी को होगा गुर्जर समाज का सामुहिक विवाह सम्मेलन

26 जनवरी को होगा गुर्जर समाज का सामुहिक विवाह सम्मेलन


बिजौलियां(जगदीश सोनी)।समस्त गुर्जर समाज ऊपरमाल, बरड़, खेराड़ क्षेत्र की बैठक  अध्यक्ष नेवालाल गुर्जर सरपंच की अध्यक्षता में देवनारायण मन्दिर देव डूंगरी बिजौलिया में सम्पन्न हुई। 26 जनवरी 2023 को गुर्जर समाज का दूसरा निःशुल्क विवाह सम्मेलन देवनारायण मन्दिर देव डूंगरी बिजौलियां में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर ऊपरमाल बरड़ खेराड़ गुर्जर महासभा के अध्यक्ष नेवालाल गुर्जर सरपंच, देवनारायण गुर्जर सेवा संस्थान बिजौलिया के अध्यक्ष सुधीर कोतवाल, युवा गुर्जर महासभा बिजौलिया के तहसील अध्यक्ष महेंद्र गुर्जर, राजस्थान गुर्जर महासभा मांडलगढ तहसील महामंत्री सूरजमल गुर्जर सरपंच, पूर्व उप प्रधान प्रत्याशी रतनलाल गुर्जर, भाजपा युवा मोर्चा मण्डल उपाध्यक्ष महेन्द्र गुर्जर, युवा उपाध्यक्ष संजय गुर्जर, दयाराम गुर्जर, देवनारायण शिक्षा समिति मांडलगढ अध्यक्ष नन्दलाल गुर्जर, भेरूलाल गुर्जर प्रेमपुरा, किशन गुर्जर, गोपाल गुर्जर, महावीर गुर्जर, दुर्गालाल गुर्जर, धनराज गुर्जर, लोकेश गुर्जर, नन्दलाल गुर्जर, भोजराज गुर्जर, हरनाथ गुर्जर, राजू गुर्जर, भेरूलाल गुर्जर, रामस्वरूप गुर्जर, गिरिराज गुर्जर उप सरपंच सहित समाज जन मौजूद रहे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article