-->
भगवान की शोभायात्रा निकाली, ठाकुरजी के लगाया छप्पनभोग

भगवान की शोभायात्रा निकाली, ठाकुरजी के लगाया छप्पनभोग

 

शाहपुरा-मूलचन्द पेसवानी 

चारभुजा महिला मंडल की ओर से शनिवार को चारभुजा मंदिर में छप्पनभोग महोत्सव मनाया गया।  कार्तिक मास के समापन से पूर्व महिला भक्त मंडली की ओर से पुजारी गोपाल पाराशर की अगुवाई में मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान व कार्यक्रम हुए। इस मौके पर प्रातः 9 बजे पिवणीया तालाब के माणाघाट शिव, शनि मंदिर से गाजे बाजो के साथ ठाकुरजी की शोभायात्रा के साथ कलश यात्रा निकाली। 



शोभायात्रा के आगे आयोजन समिति की महिला श्रद्धालु माथे पर कलश लेकर चल रही थी। सजे धजे छप्पनभोग के थाल  लेकर चलती हुई महिलाएं भक्ति गीत गया रही थी यो कुछ महिलाएं भक्ति नृत्य में डूबी थी। शोभायात्रा मार्गो पर श्रद्धालुओं ने जगह जगह स्वागत कर भगवान की आरती उतारी। शोभायात्रा मंदिर पहुंचने पर छप्पनभोग के सजे थालों को ठाकुरजी के समक्ष मंच पर सजाये गए। झांकियां सजाई गई। महाआरती उतार भगवान के भोग लगाकर श्रद्धालुओ के बीच प्रसाद वितरण हुआ।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article