-->
भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक तस्वारीया श्री अटलजी स्थल पर आयोजित हुई!

भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक तस्वारीया श्री अटलजी स्थल पर आयोजित हुई!

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) भाजपा ग्रामीण मंडल हुरडा की बैठक अटला जी महाराज के स्थल पर भाजपा जिलाध्यक्ष लादु लाल तेली, व विधायक जब्बर सिंह सांखला के सानिध्य में  संपन्न हुई! बैठक में  भाजपा पूर्व राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य करतार सिंह राठौड़, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धनराज गुर्जर, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवांगी कानावत, जिला परिषद प्रतिनिधि व पूर्व जिला मंत्री भाजपा भेरू लाल पाराशर, जिला परिषद सदस्य रामलाल खटीक , पूर्व जिला परिषद सदस्य हनुमन्त सिंह राठौड़, प समिति नेता प्रतिपक्ष उमराव चोर्डिया,  पूर्व मण्डल अध्य्क्ष श्याम लाल राठी, जगदीश जाट, देवकरण कोठारी सहित मौजूद थे!  बैठक में विधायक  ने आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बने, इसके लिए प्रत्येक बूथ पर भाजपा विजय अभियान के तहत पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति व कांग्रेस सरकार की खामियों को उजागर करें  व प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जो जनकल्याणकारी योजनाएं चल रही है, उनको सभी कार्यकर्ता आम जन तक पहुंचा कर जनता को योजनाओं का लाभ दिलाएं ! जिलाध्यक्ष ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाने के लिए मंडल अध्यक्ष से कहा गया! बैठक के अंत में नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष सांवर लाल गुर्जर ने सभी का आभार प्रकट करते हुए संगठन के कामकाज में सहयोग करने की अपील की है!

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article