-->
कस्बे समेत ग्रामीण क्षेत्रों में  हर्षोल्लास से मनाया गोवर्धन पूजा का पर्व

कस्बे समेत ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास से मनाया गोवर्धन पूजा का पर्व


बिजौलियां(जगदीश सोनी)।कस्बे समेत ग्रामीण क्षेत्रों में गोवर्धन पूजा का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया।दीपावली के दूसरे दिन कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को मनाया जाने वाला ये पर्व सूर्य ग्रहण की वजह से बुधवार को मनाया गया।महिलाओं द्वारा घरों के सामने गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बना कर रोली-मोली,दही,चावल-चवला,गन्ना व बेर समेत मिठाइयों का भोग लगा कर पूजा-अर्चना की और आरती व परिक्रमा कर परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की गई।इस अवसर पर गौवंश को रंग व मेहंदी लगा कर सजाया गया और गुड़ से बने व्यंजन खिला कर पूजा की गई।शास्त्रमत के अनुसार इंद्र द्वारा कुपित हो कर की गई मूसलाधार वर्षा से ब्रज वासियों को बचाने के लिए भगवान कृष्ण ने 7 दिन तक अपनी कनिष्ठिका उंगली पर गोवर्धन पर्वत को धारण किया था। सातवें दिन गोवर्धन पर्वत को भगवान ने वापस नीचे रखा।तभी से यह गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का उत्सव मनाया जा रहा हैं।भारतीय लोकजीवन में इस पर्व का बहुत महत्त्व हैं।इसी के साथ अन्नकूट महोत्सव की शुरुआत भी हो गई।सभी मंदिरों में आज से ही  अन्नकूट महोत्सव व छप्पन भोग के आयोजन किए जाएंगे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article