-->
राजस्व मंत्री का दो दिवसीय भीलवाड़ा दौरा

राजस्व मंत्री का दो दिवसीय भीलवाड़ा दौरा


भीलवाड़ा@मेवाड़ न्यूज़। प्रदेश के राजस्व मंत्री रामलाल जाट शनिवार 29 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे जयपुर से प्रस्थान कर टोंक देवली होते हुए प्रातः 11 बजे नई राज्यास (शाहपुरा) पहुंचेंगे। जहां दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति के नवीन चारा गोदाम का लोकार्पण करेंगे तथा 12 बजे रेबारियों का खेड़ा आमली (कालू सिंह) व खामोर तहसील फुलिया में दर-अन्तर राशि (बोनस) वितरण समारोह में भाग लेंगे। तत्पश्चात दोपहर 2 बजे ग्राम मदनपुरा (हुरड़ा) में स्वागत कार्यक्रम व 3 बजे जालमपुरा (हुरड़ा) में दर-अन्तर राशि (बोनस) वितरण समारोह  सायं 5ः30 बजे धनपुरा, तह. हुरड़ा में दर-अन्तर राशि (बोनस) वितरण समारोह में भाग लेंगे तत्पश्चात् भीलवाड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे व रात्रि विश्राम सर्किट हाउस भीलवाड़ा में करेंगे। राजस्व मंत्री  रामलाल जाट रविवार को प्रातः 8.45 बजे पंचायत समिति सुवाणा के विभिन्न गांवों में दीपावली स्नेह मिलन व जनसंपर्क कार्यक्रम में भाग लेंगे।
राजस्व मंत्री प्रातः 9 बजे कीर का खेड़ा (भीलों का खेड़ा) प्रातः 10ः30 बजे आरजिया, 11बजे गाड़री खेड़ा, 11ः30 बजे सोलबीघा, 12 बजे केशवपुरा, 12ः30 बजे जाटों का खेड़ा ,1 बजे देव खेडी, 1ः30 बजे गोविन्दपुरा, 2ः30 बजे पालड़ी, 4 बजे इन्द्रपुरा, 4ः30 बजे तेली खेड़ा में दीपावली स्नेह मिलन व जनसंपर्क कार्यक्रम में भाग लेंगे।  सायं 5 बजे तस्वारिया में ग्रिड सबस्टेशन का लोकार्पण करेंगे व सायं 7 बजे रूपाहेली (सुवाणा) में स्व. सोनू चौधरी की पुण्य स्मृति में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे तत्पश्चात 8 बजे भीलवाड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे। यह जानकारी निजी सहायक निर्भय कुमार गिरि ने दी।


Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article