-->
कांग्रेसजनों ने स्व. इंदिरा गांधी व सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया!

कांग्रेसजनों ने स्व. इंदिरा गांधी व सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया!

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)स्थानीय  सार्वजनिक धर्मशाला में कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी व सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया!  पंचायत समिति हुरडा प्रधान कृष्ण सिंह राठौड, नगर पालिका अध्यक्ष सुमित काल्या सहित कांग्रेस पदाधिकारियों ने देश की आयरन लेडी भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री रही इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मौन रखकर एवं छाया चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधान राठौड़ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि गांधी व पटेल ने देश के हित में अपना सर्वस्व न्योछावर कर आमजन की सेवा की हे । देश के ऐसे महान नेताओं की जीवनी का अध्ययन कर उनके द्वारा किए गए देश हित में कार्य एवं  कार्यक्रम मैं मात्र हिस्सा ना बन कर उनके विचारों को अनुशासनात्मक एवं संगठनात्मक रूप से आत्मसात करने की बात कही। कांग्रेस के पदाधिकारियों को राज्य सरकार द्वारा आमजन के हित में चलाई जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित करने की अपील की। पालिका अध्यक्ष काल्या ने बताया की इंदिरा गांधी व सरदार पटेल भारत के निर्माता एवं देश की एकता और अखंडता के सूत्रधार हैं।
 गांधी एवं  पटेल के नेतृत्व में भारत देश में सकारात्मक सोच द्वारा  ऐतिहासिक रचनात्मक विकास कार्यो से पूरे विश्व में  मिशाल स्थापित की है।
 पूर्व पालिका अध्यक्ष केदार तोषनीवाल, उपाध्यक्ष सलीम बाबू, रतन कुमार चौरडिया ,फतेह सिंह सोलंकी, हीरालाल भडाना ने कार्यक्रम को संबोधित किया। नगर अध्यक्ष लक्ष्मीलाल धम्माणी,पार्षद महावीर लढ्ढा, रामदेव बैरवा, मनोनीत पार्षद ,सरिता पाराशर, तारा चंद बेरवा,मोहसिन, धनराज बैरवा, सूर्य प्रकाश शर्मा, हारून कुरेशी,पिनु लोहार,केडी मिश्रा, मकबुल अहमद ,टोनी खारोल, मोहन लाल बेरवा ,रईस मोहम्मद, निहाल चंद संचेती इत्यादि मौजूद थे। मंच संचालन अशोक मौर्य ने किया।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article