-->
भाजपाईयों ने सरदार पटेल के जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया!

भाजपाईयों ने सरदार पटेल के जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया!

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)स्थानीय भाजपा मंडल के पदाधिकारियों ने लौहपुरुष सरदार पटेल के जन्मदिवस पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया! भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रवीण सहाड़ा ने बताया की, वाइस चेयरमैन सांवर नाथ योगी के सानिध्य में ,शीर्ष संगठन निर्देशानुसार  महावीर उद्यान में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्मतिथि पर उन्हें याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वाइस चेयरमैन सांवर नाथ योगी ने  कहा की,  हम सभी देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्मतिथि मनाने जा रहे हैं। देश की आजादी के बाद जो भारतवर्ष देसी रियासतों में बटा हुआ था सरदार वल्लभभाई पटेल ने छोटी-छोटी रियासतों का एकीकरण कर देश में विलय कराया और एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण किया।
आज भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता में आने एव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बनने के पश्चात विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा बनाकर उनको सम्मान देने का काम किया है।
लोह पुरुष के योगदान को यह राष्ट्र कभी भुला न पायेगा।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के आगे पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश शर्मा, रघुवीर वैष्णव, कान सिंह राठौड़, रोहित चौधरी, हेमंत कुंभकार, महादेव जाट, रंजना व्यास, सुनीता काबरा, सुखदेव मेघवंशी, गौतम आंचलिया, सोनू खटीक, महेंद्र सिंह सिसोदिया, राजीव शर्मा, विनीत मैठानी ,लालचंद रेगर, शेर मोहम्मद अब्बास मोहम्मद, रामदेव माली, राजू रामदेव बेरवा, सूरज करण साहू ,ओम प्रकाश खटीक सहित  कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद थे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article