-->
भाजपा शहर मंडल नवनियुक्त अध्यक्ष शर्मा का महिला मोर्चा ने सब्जी मंडी में स्वागत अभिनंदन किया!

भाजपा शहर मंडल नवनियुक्त अध्यक्ष शर्मा का महिला मोर्चा ने सब्जी मंडी में स्वागत अभिनंदन किया!

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय सब्जी मंडी में भाजपा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष हरिश शर्मा का  भाजपा महिला मोर्चा द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया!  भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रंजना व्यास व महामंत्री गायत्री दाधीच के नेतृत्व में महिला पदाधिकारियों ने नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश शर्मा का सब्जी मंडी स्थित संकट मोचन बालाजी मंदिर परिसर में ,सिरोपा व माला पहनाकर भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया! 
नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश शर्मा ने महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए अपने संबोधन में कहा की, विश्व की सबसे बड़ी पार्टी ,भाजपा ,राष्ट्रहित को प्रथम रखते हुए सभी कार्य करती है। हम सभी आपस में मिलकर पार्टी की रीति नीति एवं शीर्षसंगठन के निर्देशानुसार पार्टी का कार्य कर आने वाले चुनाव में भाजपा को जितायेगे!  इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रंजना व्यास ,महिला मोर्चा महामंत्री गायत्री दाधीच, रजनी कवर,  कौशल्या लखारा, अल्पना मोदी ,निहाल कवर बडोला, ममता प्रजापत, लॉर्ड देवी, जया पटवारी, पार्वती देवी, कमला लखारा, सुगनी देवी, चंदा सुवालका, सहित महिला पदाधिकारी मौजूद थी! 

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article