-->
शाहपुरा में राष्ट्रीय एकता दिवस पर 31 को होगा एकता दौड का आयोजन

शाहपुरा में राष्ट्रीय एकता दिवस पर 31 को होगा एकता दौड का आयोजन

 

 शाहपुरा-मूलचन्द पेसवानी 
शाहपुरा में सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जायेगा। 31 अक्टूबर सोमवार को शाहपुरा में एकता दौड़ का कार्यक्रम रखा गया है जिसमें सभी से सहभागिता निभाने का आव्हान किया गया है। 
उपखंड अधिकारी सुनिता यादव ने बताया कि राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31.10.2022 को प्रातः 7.00 से 8.00 बजे तक महलों के चैक से मुख्य बाजार से होते हुए राजकीय महाविद्यालय शाहपुरा तक एकता दौड़ का आयोजन किया जावेगा। एकता दौड़ के सफल संचालन हेतु ब्लाॅक स्तरीय अधिकारियों को दायित्व निर्वहन हेतु अधिकृत किया गया है। उपखंड अधिकारी ने शाहपुरा के जनप्रतिनिधियों व आम लोगों से एकता दौड़ में शामिल होने का आव्हान किया है।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article