-->
नवी मुंबई के  बेथेल गांस्पेल चर्च में नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग

नवी मुंबई के बेथेल गांस्पेल चर्च में नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग


बिजौलियां(जगदीश सोनी)। महाराष्ट्र के नवी मुंबई के सीवुड स्थित बेथेल गांस्पेल चेरिटेबल ट्रस्ट के चर्च में नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर जनजाति धर्म संस्कृति सुरक्षा मंच द्वारा एसडीएम सीमा तिवाड़ी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया कि 24 जून 2022 को मुंबई पुलिस और बाल कल्याण समिति मुंबई द्वारा की गई संयुक्त  छापेमार कार्यवाही में  8 नाबालिग जनजाति बच्चों का रेस्क्यू किया गया था।इनमें से 7 जनजाति लड़कियां व एक जनजाति लड़का  शामिल था।  मामले की गंभीरता को देखते हुए एन.आर.आई.व पुलिस ने पादरी यशोदासन के खिलाफ  पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया गया था। उक्त मामले में लिप्त आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानून कार्रवाई करने के साथ ही  राजस्थान समेत अन्य राज्यों में भी जहां-जहां चर्च में ऐसी गतिविधियां होती हैं उन चर्च एवं चेरिटेबल ट्रस्ट का पंजीयन समाप्त करने की मांग भी की गई।जिला संयोजक रामचंद्र  भील, हितेंद्र सिंह राजोरा ,नंदलाल भील, जानू भील, कन्हैयालाल भील, प्रभुलाल भील,मुकेश चौहान , अर्जुन सिंह मौजूद रहे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article