-->
नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष शर्मा का स्वागत अभिनंदन किया गया!

नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष शर्मा का स्वागत अभिनंदन किया गया!

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)  स्थानीय शहर भाजपा मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष हरीश शर्मा का मोती नगर कॉलोनी में भाजपा कार्यकर्ताओं  ने भाजपा राजस्थान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धनराज गुर्जर के सानिध्य में  उखाड़ पछाड़ बालाजी मंदिर पर  स्वागत अभिनंदन किया गया! 
भाजपा नेता धनराज गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा की भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ता की कार्य क्षमता समर्पणभाव, देखती है और छोटे से छोटे कार्यकर्ता को, भी उठा कर बड़ा दायित्व देती है आज भारतीय जनता पार्टी, सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास,और सब का प्रयास के मंत्र को साकार कर संपूर्ण विश्व में,आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। भाजपा नेता
गुर्जर ने बताया कि आज इस राष्ट्रवादी पार्टी से सभी जुड़ना चाहते हैं उसके साथ काम करना चाहते हैं!हमें उन सभी को जोड़कर ,संगठन को,पार्टी की रीति नीति को ,जनहित के कार्यों को, राष्ट्रहित के कार्यों को करना चाहिए।
इस  नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष हरीश शर्मा ने ,उखाड़ पछाड़ बालाजी मंदिर के दर्शन कर ,सभी बुद्धिजीवीयो का आशीर्वाद लेकर कार्यकर्ताओ पदाधिकारियो का आभार व्यक्त किया! 
कार्यक्रम में वाइस चेयरमैन सावर नाथ योगी ,रघुवीर वैष्णव, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रवीण सारडा, आईटी सेल अध्यक्ष व पार्षद सोमेश्वर पांडे ,कमल पट्टी का अभियान अध्यक्ष व पार्षद हेमंत कुंभकार ,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राजू वर्मा ,सुवालाल माली, जमनालाल ट्रेलर ,कैलाश लड्ढा ओम दाधीच ,जीवित राम मैठाणी सुमित ट्रेलर, सूरज करण साहू गौतम आंचलिया ,ॐ खटीक मनोज मीणा ,राजीव शर्मासहित  कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद थे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article