-->
श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन सुनाया कृष्ण सुदामा प्रसंग

श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन सुनाया कृष्ण सुदामा प्रसंग


बिजौलियां(जगदीश सोनी)।श्री नवनंदलाल भगवान के मंदिर  में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन कथाव्यास राधे राधे  महाराज  द्वारा सुदामा और श्री कृष्ण भगवान की मित्रता का प्रसंग सुनाया। इस प्रसंग के माध्यम से समाज को संदेश दिया गया कि मित्रता  श्रीकृष्ण सुदामा जैसी होनी चाहिए। मित्रता में स्वार्थ की नही परमार्थ की भावना होनी चाहिए। कथा की पूर्णाहुति पर हवन किया गया तथा  बुराई छोड़ने का संकल्प दिलाया गया। पंगत प्रसादी का आयोजन सूरजपोल गढ़ में किया गया।कथा में  कु. नटवर सिंह,कु. मृत्युंजय सिंह हर्षेन्द्रा कंवर,कुं. सौभाग्य सिंह,कु. यादवेंद्र सिंह, पुजारी शिव लाल शर्मा,शिव चंद्रवाल,जगदीश विजय,मदन  तिवारी,रतन शर्मा,कमलेश सिंह तंवर,शंभु सिंह शक्तावत, शेर सिंह चौहान ,भगवान सिंह चौहान, ललित सिंह ,महेन्द्र  सिंह ,राजेश सिंह,राजू सांखला और
एवं महिलाएं मौजूद रही।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article