-->
सात दिवसीय भागवत कथा की हुई शुरुआत, भाजपा पदाधिकारियों ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया!

सात दिवसीय भागवत कथा की हुई शुरुआत, भाजपा पदाधिकारियों ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया!

 गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) शहर में सात दिवसीय भागवत कथा की हुई शुरुआत, शहर के मुख्य मार्गों से निकाली कलश, शोभायात्रा! भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी  के जन्म दिवस सेवा पखवाड़ा के द्वितीय दिवस पर भाजपा पदाधिकारियों ने भागवत कथा महोत्सव अर्जुन राम जी महाराज की शोभायात्रा में संतों का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया गया। भागवत कथा का आयोजन सार्वजनिक धर्मशाला मे किया जा रहा है, श्री अर्जुन रामजी महाराज द्वारा भागवत कथा का वाचन किया जा रहा है! 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के जन्म दिवस पर सेवा पखवाड़ा के द्वितीय दिवस पर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व नेता प्रतिपक्ष धनराज गुर्जर की नेतृत्व में,भागवत कथा महोत्सव ,कलश  ,शोभायात्रा में अर्जुन राम जी महाराज सहित संतों व श्रद्धालुओं का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया एवं भागवत कथा पर पुष्पा हार चढ़ा कर ,श्री अर्जुन राम जी महाराज के माल्यार्पण कर दुप्पट्टा ओढ़ाकर स्वागत अभिनंदन किया गया तथा श्रद्धालुओं को ठंडे पेय शिकंजी पिलाकर सेवा कार्य किए गए।
भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं वाइस चेयरमैन सावरनाथ योगी ने, बताया की नरेंद्र मोदी जन्म दिवस सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत, शीर्ष संगठन निर्देशानुसार इसी तरह के सेवा कार्य महापुरुषों की जयंती या एवं अन्य कार्यक्रम पूरे पखवाड़ा  होंगे।
इस दौरान युवा मोर्चा, महिला मोर्चा ,एससी एसटी मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, महिला मोर्चा पार्षद गण पार्षद प्रत्याशी सहित सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता बंधु उपस्थित थे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article