-->
एबीवीपी ने किया सदस्यता अभियान का शुभारंभ

एबीवीपी ने किया सदस्यता अभियान का शुभारंभ



बिजौलियां(जगदीश सोनी)।एबीवीपी बिजौलियां  ईकाई द्वारा रविवार को सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुनील जोशी  एवं विद्यार्थी परिषद के पूर्व तहसील सयोजक नीरज लक्षकार की उपस्थिति में  पूर्व कार्यकताओं सहित अनेकों कार्यकर्ताओं ने सदस्यता ग्रहण की एवं नवीनीकरण करवाया।नगर सह मंत्री हिमांशु लक्षकार ने बताया  कि एबीवीपी दुनिया का सबसे बड़ा तथा देश समाज एवं छात्र हितों के साथ भारत के पुनर्निर्माण हेतु सदैव गतिमान रहने वाला संगठन है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं के विद्यार्थी परिषद की सदस्यता लेने का आह्वान किया। पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुनील जोशी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का सदस्यता अभियान 20 सितंबर से पांच अक्तूबर तक संचालित होगा। इसमें विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर सदस्य बनाएंगे। 



Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article