-->
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस सेवा पखवाड़ा की शुरुआत भाजपा नेता गुर्जर के सानिध्य में मंदिर में पूजा अर्चना के साथ की गई!

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस सेवा पखवाड़ा की शुरुआत भाजपा नेता गुर्जर के सानिध्य में मंदिर में पूजा अर्चना के साथ की गई!

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) भाजपा ने शीर्ष नेतृत्व निर्देशानुसार, शनिवार को सेवा पखवाड़े के प्रथम दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 72वा जन्म दिवस भाजपा राजस्थान प्रदेश कार्य बैठक समिति सदस्य व नेता प्रतिपक्ष धनराज गुर्जर के सानिध्य में स्थानीय भगवान चारभुजा नाथ मंदिर पर विशेष पूजा अर्चना कर, हनुमान चालीसा का पाठ कर, प्रसाद का भोग लगाकर व केक काटकर मनाया गया। 
भाजपा नेता धनराज गुर्जर ने  कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों एवं पार्षदों को प्रधानमंत्री  मोदी  के 72 वें जन्म दिवस को उत्सव के रूप में मनाते हुए  कहा, की आज भाजपा केंद्र में सत्ता में आने के बाद भारत महाशक्ति बनने की ओर बढ़ रहा है, प्रधानमंत्री मोदी की व उनकी योजनाऐ भारत को सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृत संकल्पित है, तथा देश से विलुप्त हो चुके चीते नामीबिया देश से लाकर देश को समर्पित किये! प्रधानमंत्री मोदी ने कई ऐसे फैसले देश हित में किये, कश्मीर में धारा 370,35ए व श्री राम मंदिर निर्माण कार्य सहित फैसले किये गए हैं! कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट सावरनाथ योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़ा दिवस के रूप में विभिन्न सेवा कार्यो किये जा रहे है, जो विश्व में किसी भी देश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, राजनेता के लिए कार्यकर्ताओं का समर्पण भाव देखने को नहीं मिलता है! इस दौरान भाजपा मंडल के विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, पार्षदगण  , महिला मोर्चा पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, पार्षद प्रतिनिधि, गणमान्यजन सहित मौजूद थे!

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article