-->
108 पाठक एक साथ कर रहे श्रीरामचरितमानस का पाठ

108 पाठक एक साथ कर रहे श्रीरामचरितमानस का पाठ


बिजौलियां(जगदीश सोनी)।श्री फलाहारी जी महाराज की पुण्य स्मृति में शारदीय नवरात्र में  मंदाकिनी महादेव में श्री108 रामचरितमानस पाठ का आयोजन सोमवार से  किया जा रहा हैं।प्रतिदिन सुबह साढ़े सात बजे 108 पाठक एक साथ रामचरितमानस के नवाह्न पारायण का पाठ कर रहे हैं।साथ ही प्रत्येक दोहा-चौपाई पर हवन में आहुतियां प्रदान की जा रही हैं।दिन में 2 बजे संत रामतारा दास द्वारा संगीतमय रामकथा का वाचन भी किया जा रहा हैं।पिछले करीब 30 सालों से कस्बे के विभिन्न मंदिरों पर आयोजित होता आ रहा  यह  रामचरितमानस पाठ कार्यक्रम अपने आप में अनूठा हैं।खास बात ये हैं कि इसमें पेशेवर पंडितों के बजाय कस्बे के ही 108 पाठक  रामचरितमानस का पाठ करते हैं।सम्भवतः जिले और प्रदेश में भी ऐसे कार्यक्रम बहुत कम जगह आयोजित होते हैं।जिनमें 108 पाठक एक साथ बैठ कर प्रतिदिन पाठ करते हैं।कार्यक्रम का आयोजन श्रीरामचरितमानस महामंडल के तत्वावधान में किया जा रहा हैं।पाठ की पूर्णाहुति 4 अक्टूबर को होगी।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article