-->
भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक के सानिध्य में तिरंगा यात्रा निकाली!

भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक के सानिध्य में तिरंगा यात्रा निकाली!

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) भाजपा हुरडा मंडल ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम में हुरडा तहसील के गावों में कार्यकर्ताओं ने लहराया तिरंगा एवं तिरंगा यात्रा निकाली गई! 
भाजपा जिलाध्यक्ष  लादू लाल  तेली के आह्रान  पर विधायक  जब्बर सिंह  सांखला व भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य धनराज गुर्जर के सानिध्य में भाजपा ग्रामीण मंडल हुरडा के तिरंगा यात्रा के संयोजक अशोक  अजमेरा, पूर्व जिला परिषद सदस्य हनुमत सिंह राठौड़, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि भेरूलाल पाराशर , डाबला पंचायत समिति सदस्य रामप्रसाद गुर्जर ,सह संयोजक सांवर लाल गुर्जर के  नेतृत्व में तिरंगा यात्रा ग्राम पंचायत बराटिया ग्राम के मुख्य बाजार से निकाली गई ऊर्जा खेड़ा एवं अमरतिया  एवं बालापुरा ग्राम में माल्यर्पण कर इंकलाब जिंदाबाद के नारों का उदघोष कर बाजार में तिरंगा निकाल कर समापन किया गया! मंडल अध्यक्ष पवन  सिखवाल, ग्राम विकास अधिकारी रामधन  जाट, सरपंच पप्पू लाल  बारेठ, एलडीसी हेमराज जाट,  मंडल हुरडा के महामंत्री भोपाल गुर्जर,  मूलचंद गुर्जर बराटिया, पंचायत समिति सदस्य कानाराम भील, उप सरपंच कुलदीप बना,  धर्मराज गुर्जर, शक्ति संयोजक गोवर्धन गुर्जर, महावीर गुर्जर, प्रभु लाल गुर्जर, रतन गुर्जर, मूलचंद गुर्जर, हेमराज जोशी, गजमल गुर्जर इत्यादि मौजूद थे! 

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article