-->
किसानों को हर सुविधा उपलब्ध करेंगी, राजस्थान सरकार == राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव लखेरा

किसानों को हर सुविधा उपलब्ध करेंगी, राजस्थान सरकार == राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव लखेरा

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) हुरडा  ब्लॉक कांग्रेस किसान मोर्चा द्वारा रविवार को अटला जी महाराज के स्थान ग्राम तस्वारिया में हुरडा ब्लॉक के प्रत्येक ग्राम पंचायत इकाई कार्यकारिणी द्वारा एवं ब्लॉक कांग्रेस किसान मोर्चा द्वारा राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव एवं राजस्थान के कांग्रेस किसान मोर्चा के प्रभारी कृष्ण कुमार  लखेरा तीन दिवसीय भीलवाड़ा जिले के दौरे के तहत आज हुरडा तहसील के दौरे के उपरांत ब्लॉक कांग्रेस किसान मोर्चा के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया! कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस किसान मोर्चा के सचिव  सुरेश सुवालका, कांग्रेस किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष  सुरेश पारीक, आभाव उभियोग विभाग के अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस के कर्मठ नेता  ब्रजराज उपाध्याय, कांग्रेस किसान मार्चा के लीगल एडवाइजर एडवोकेट  अशोक  जैन, कांग्रेस किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष  जगदीश ओझा,  उदय लाल  सालवी,  अंकित  पारीक,  राधेश्याम शर्मा सहित सभी अतिथियों का ब्लॉक हुरडा की और से पंचायत समिति प्रधान कृष्णा सिंह राठौड़, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष केदार बेरवा, ब्लॉक कांग्रेस किसान अध्यक्ष हगामी लाल भील, नगर कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी लाल  धमाणी, ब्लॉक कांग्रेस किसान उपाध्यक्ष  हीरालाल गुर्जर, जालखेड़ा उपसरपंच राजमल गुर्जर, पंचायत समिति सदस्य  रामनारायण जाट, पूर्व प्रधान  मधुसूदन पारीक, हुरडा तहसील  सरपंच संघ के अध्यक्ष एवं सोडार  सरपंच  गोपाल जाट,  तस्वारिया सरपंच, पुर्व सरपंच  धनराज मेघवंशी, ब्लॉक कांग्रेस किसान सचिव  नोरत पारीक, कवलियास पूर्व सरपंच  गोपाल नाथ योगी,  कीर्ति धमाणी,  सुभाष शर्मा,  प्रभु लाल जाट, जमन जाट, सहित ने राष्ट्रीय एवं प्रदेश एवं जिले के नेताओं का  स्वागत किया एवं राजस्थान प्रभारी  लखेरा  को भगवान  देवनारायण का छायाचित्र भेट किया ! हुरडा  प्रधान  कृष्णा सिंह राठौड़ ने अपने क्षेत्र की किसानों के सामने आ रही समस्याओं से राष्ट्रीय महासचिव लखेरा  को फीडबैक दिया एवं समस्या के निराकरण के सुझाव दिए! प्रदेश प्रभारी  लखेरा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा हुरडा तहसील एवं भीलवाड़ा जिले की आठो तहसीलों में किसानों की समस्या का निराकरण जयपुर जाकर राज्य सरकार द्वारा कराने व राज्य सरकार की जन कल्याण योजनाओं का एवं कृषि बजट घोषणाओं का हर किसान को लाभ मिले एवं कहा कि  जल्द ही राजस्थान  के  मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत  से मिलकर जल्द ही किसानों को लाभ पहुंचाने  आश्वासन दिया ! उपाध्यक्ष हीरालाल गुर्जर ने सभी का आभार जताया! 

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article