-->
अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोलने पर जताया सीएम गहलोत का आभार

अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोलने पर जताया सीएम गहलोत का आभार


बिजौलियां(जगदीश सोनी)।कस्बे के इंदिरा कॉलोनी स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम में  क्रमोन्नत करने पर कस्बेवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताया है। इसको लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री शक्ति नारायण शर्मा द्वारा 12 नवंबर 2021 और 10 जनवरी 2022 को मुख्यमंत्री गहलोत को पत्र लिखकर बिजौलियाँ उपखण्ड मुख्यालय पर अंग्रेजी माध्यम का सरकारी विद्यालय खोलने के लिए मांग की गई थी।राज्य सरकार द्वारा दी गई इस सौगात से क्षेत्र के विद्यार्थियों को अंग्रेजी शिक्षा का लाभ मिल सकेगा।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article