-->
स्व.सुंदर सिंह भंडारी को अर्पित किए श्रद्धा सुमन

स्व.सुंदर सिंह भंडारी को अर्पित किए श्रद्धा सुमन


बिजौलियां(जगदीश सोनी)।भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य  सुंदर सिंह भंडारी की पुण्य तिथि पर भाजपा बिजौलिया मंडल  कार्यालय पर श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया।कार्यकर्ताओं ने भंडारी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।मंडल अध्यक्ष मनोज गोधा ने राजस्थान के उदयपुर निवासी सुंदर सिंह भंडारी के जनसंघ के निर्माण में योगदान को याद करते हुए उनके त्याग और समर्पण को सभी कार्यकर्ताओं को अंगीकार करने का आव्हान किया।पुष्पांजलि कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य हितेन्द्र सिंह एवं अभिषेक सर्वा,मंडल उपाध्यक्ष हीरा सिंह सोलंकी, कार्यक्रम प्रभारी भाजयुमो महामंत्री पंकज जैन,बूथ अध्यक्ष धर्मराज खटीक,एससी मोर्चाध्यक्ष कमलेश कोली,ओबीसी मोर्चाध्यक्ष महेंद्र गुर्जर,पूर्व नगर अध्यक्ष वेदप्रकाश तिवाडी, मंडल प्रवक्ता जितेंद्र चौहान, मंडल कार्यालय मंत्री नीलेश चित्तोड़ा व  देवी लाल कोली मौजूद रहे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article