-->
योग दिवस पर स्वस्थ व निरोग के लिए विभिन्न स्थानों पर लोगों ने योगाभ्यास किया!

योग दिवस पर स्वस्थ व निरोग के लिए विभिन्न स्थानों पर लोगों ने योगाभ्यास किया!

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) योग दिवस पर क्षेत्र के विभिन्न विधालयों छात्र छात्राओं ने व संस्थाओं के लोगों ने स्वस्थ, निरोग रहने के लिए योगाभ्यास किया गया! हुरडा, आगूंचा, सनोदिया, सहित विभिन्न स्थानों पर लोगों ने योग दिवस पर योगा किया! भाजपा द्वारा प्राकृतिक चिकित्सालय में योग कर ,योग दिवस मनाया।  भाजपा ने आठवें योग दिवस पर्व पर ,योग कर योग दिवस मनाया भाजपा मंडल के सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं सहित, भाजपा  प्रदेश कार्य  समिति सदस्य एवं नेता प्रतिपक्ष धनराज गुर्जर के सानिध्य में योग कर,योग दिवस मनाया। योगाभ्यास
 योग विद ,पुरषोतम नवाल, एवं शिव सिंह राठौड़ ने, सभी को योग करवाया।  भाजपा  प्रदेश कार्य बैठक समिति सदस्य एवं नेता प्रतिपक्ष धनराज गुर्जर ने, योग दिवस पर योग की महत्ता बताते हुए ,अपने संबोधन में कहा कि ,आज संपूर्ण विश्व आठवां योग दिवस मना रहा है।योग दिवस अनादि काल से संत परंपराओं का हिस्सा रहा है।योग के माध्यम से हमारे साधु महात्माओं ने ,शरीर की सभी इंद्रियों पर काबू पाकर ,लंबा स्वस्थ जीवन भगवान की तपस्या में लगाया है। संत परंपराओं के अनुसार भगवान शिव प्रथम योग गुरु के रूप में पूजित रहे है। योग प्राणायाम हमारी पुरातन संस्कृति जिसके करने से मन और शरीर दोनों शुद्ध होते हैं।
भाजपा नेता धनराज गुर्जर ने कहा की,आज देश की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित,आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के तौर पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव में ,75 मंत्री, 75 000स्थल पर योग कर योग दिवस मना रहे हैं। जो अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है। एवं संपूर्ण विश्व में, योग दिवस मनाने में ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष प्रयासों ने,भारत को विश्व गुरु बना दिया। 
कार्यक्रम में महिला मोर्चा अध्यक्ष रंजना व्यास ,भाजपा नेता शिव सिंह राठौड़,रामेश्वर छापरवाल,भाजपा नेत्री कांता सोमानी,राजेश व्यास,सरोज देवी,सुशीला देवी,राम दुलारी,रानू देवी,संगीता देवी,सुरभि देवी,सोनिया देवी सहित  मौजूद  थे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article