-->
भाजपाई व महिला मोर्चा ने पेयजल संकट को लेकर धरना प्रदर्शन कर मटके फोडे!

भाजपाई व महिला मोर्चा ने पेयजल संकट को लेकर धरना प्रदर्शन कर मटके फोडे!

   गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) भाजपाईयों ने शहर में बढ़ते पेयजल संकट को लेकर, जलदाय विभाग व पालिका परिसर में ,नारे लगाकर ,मटकी फोड़ धरना प्रदर्शन किया ,एव पूर्व पालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा कर तुरंत प्रभाव से समाधान निकालने को कहा।
भारतीय जनता पार्टी ने गुलाबपुरा में बढ़ते पेयजल संकट को लेकर , नगरपालिका में,भाजपा प्रदेश कार्य बैठक समिति सदस्य व नेता प्रतिपक्ष धनराज गुर्जर की अध्यक्षता में पालिका प्रशासन व् कांग्रेस नेता चेयरमैन को आड़े हाथों लेते हुए,नगरपालिका में, धरना प्रदर्शन किया।
भाजपा नेता धनराज गुर्जर ने अधिशाषी अधिकारी विकास कुमावत ,सहायक अभियन्ता कैलाश देवल को धरना स्थल पर बुला कर कहा कि,लाखो रूपये जमा करवा ,फाइलो पर साइन न कर जनता से धोखा क्यों कर रहे हे, चेयरमेन।चेयरमेन के पट्टे व् फ़ाइल पर साइन नही,शहर में कचरे के ढेर,जहाजपुर में 100 दिन रोजगार तहत 850 जॉब कार्ड बन चुके है। गुलाबपुरा में किसी जनप्रतिनिधि को कोई जानकारी नही।2021 में कितने टेंडर कितने कार्य हुए जानकारी दीजिये।बीजेपी के वार्डो में कोई विकास कार्य नही।
भाजपा प्रदेश के नेता एवं नेता प्रतिपक्ष धनराज गुर्जर ने कहा की अहंकार के सिंहासन पर बैठे ,कांग्रेस बोर्ड एवं कांग्रेस मुखिया को ,सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है!यदि वह गुलाबपुरा की प्यासी जनता को पानी ना पिला सके। आज गुलाबपुरा शहर में 10 दिनों में एक बार ,वह भी कुछ समय के लिए, कम प्रेसर के साथ पानी नहीं के बराबर आ रहा है। जो अपर्याप्त है।
आज पूरा गुलाबपुरा शहर, प्रत्येक वार्ड में ,पेयजल संकट गहरा गया है। शहर के लोग त्राहिमाम त्राहिमाम कर रहे  है।आज कांग्रेस नेताओं के पास गुलाबपुरा शहर में पेयजल संकट दूर करने की कोई ,विजन,योजना, रचना नहीं है। आज जलदाय विभाग, कांग्रेस नेता एवं पालिका अध्यक्ष भगवान भरोसे दिन निकाल रहे हैं।
भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं वाइस चेयरमैन सांवर नाथ योगी ने  कहा कि, भाजपा बोर्ड के समय ,बराबर अंतराल में ,सही समय पर ,पूरा पानी दिया जाता था,और गर्मी के 4 महीनों का पानी का बिल नगर पालिका वहन किया करती थी।
इस तरह कभी भी भाजपा बोर्ड के समय पानी कि शहर में किल्लत कभी ना हुई।
महिला मोर्चा अध्यक्ष रंजना व्यास के नेतृत्व में आई महिलाओं ने नलों में पानी ना आने के कारण नारेबाजी करते हुए ,नगरपालिका के सामने मटके फोड़े।
भाजपा नेता धनराज गुर्जर ने गुलाबपुरा शहर मैं पेयजल व्यवस्था नहीं सुधारने पर ,गुलाबपुरा बंद,चक्का जैम,कड़े आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ,भाजपा नेता पदाधिकारी गण मौजूद थे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article