-->
महिला मंडल की कार्यकर्ताओं ने यज्ञस्थल पर किया श्रमदान

महिला मंडल की कार्यकर्ताओं ने यज्ञस्थल पर किया श्रमदान



बिजौलियां(जगदीश सोनी)।अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के तत्वावधान में कस्बे में  7 जून से 10 जून तक होने वाले 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारी के लिए ऊपरमाल गायत्री शक्तिपीठ महिला मंडल ने गुरुवार को  यज्ञस्थल पर श्रमदान कर समतलीकरण व लिपाई-पुताई का कार्य किया।छोटा खेल मैदान स्थित यज्ञ स्थल पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंची महिला मंडल की कार्यकर्ताओं द्वारा  प्रातः 8 बजे से मैदान को समतल करने का कार्य प्रारंभ किया गया।वहीं  पुरुष कार्यकर्ताओं द्वारा मैदान से अनुपयोगी पत्थरों को हटा कर सफाई की गई।। यज्ञशाला में पानी के छिड़काव के बाद महिलाओं द्वारा  अपने हाथों से भूमि को समतल कर  पीली मिट्टी और गाय के गोबर से लिपाई की गई। इस अवसर पर गायत्री परिवार के कई  कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article