-->

Deal today
भाजपा महिला मोर्चा जिला सम्मेलन को लेकर सभी प्रकोष्ठ एवं पार्षदों की बैठक आयोजित!

भाजपा महिला मोर्चा जिला सम्मेलन को लेकर सभी प्रकोष्ठ एवं पार्षदों की बैठक आयोजित!

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) 
भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व जेपी नड्डा एवं प्रदेश नेतृत्व सतीश पूनिया ,अलका मूंदड़ा के निर्देशानुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के 8 साल बेमिसाल राजस्थान प्रदेश में हो रहे कार्यक्रम अंतर्गत, भीलवाड़ा जिले में अध्यक्ष लादू लाल तेली प्रदेश कार्य बैठक समिति सदस्य व नेता प्रतिपक्ष धनराज गुर्जर महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजू पालीवाल के निर्देशानुसार महिला मोर्चा जिला सम्मेलन गुलाबपुरा मंडल में तय किया गया जिसकी अंतिम तैयारी को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं वाइस चेयरमैन सांवर नाथ योगी की अध्यक्षता में बैठक हुई । बैठक में  मंडल अध्यक्ष सांवर नाथ योगी ने सभी प्रकोष्ठों  के अध्यक्ष एवं सभी पार्षदों को अपने-अपने वार्डो से भाजपा  मातृ शक्ति कार्यकर्ताओ को लाकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया हे।
वाइस चेयरमैन योगी ने कहा की  महिला मोर्चा जिला संगठन सम्मेलन पूर्व मंत्री अनिता भदेल एवं प्रदेश व जिले के नेताओं के सानिध्य में ,हमारे मंडल में हो रहा है। जिससे हम सभी को वक्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  की उपलब्धियों को सुनने का अवसर मिलेगा।
महिला मोर्चा अध्यक्ष रंजना व्यास ने सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को कार्यक्रम में उपस्थित रहकर सहयोग करने का आह्वान किया हैं।
बैठक में महामंत्री गायत्री दाधीच, ममता प्रजापत, पार्षद प्रेम देवी मेघवंशी, अल्पना मोदी, निहाल देवी बड़ौला,   वरिष्ठ भाजपा नेता शिव सिंह राठौड़,  ओम दाधीच, कैलाश लढा, रघुवीर वैष्णव,   प्रवीण सारड़ा , राजू वर्मा,  पार्षद हेमंत कुंभकार,  सुनील तोषनीवाल, पार्षद रोहित चौधरी ,एडवोकेट राजेंद्र रेगर , गौतम आंचलिया,  महेंद्र सिंह जामोला,  महेंद्र सिंह, सूरज करण तेली,  सुखदेव मेघवंशी सहित   पदाधिकारी मौजूद थे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article