-->
गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब  -लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने भी दी सपत्नीक आहुतियां

गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब -लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने भी दी सपत्नीक आहुतियां


बिजौलियां(जगदीश सोनी)।  अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में छोटे खेल मैदान पर चल रहे 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति शुक्रवार को  गायत्री जयंती के अवसर पर हुई।कस्बे समेत आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने गायत्री महामंत्र और महामृत्युंजय मंत्र से यज्ञ में आहुतियां दी।इस मौके पर शांतिकुंज हरिद्वार से आई टोली द्वारा गुरु दीक्षा संस्कार भी सम्पन्न करवाए।टोली नायक संदीप पांडेय ने कहा कि एक समय था जब मध्ययुग में गायत्री मन्त्र बोलने और सुनने वालों पर अत्याचार होता था।लेकिन युगऋषि परमपूज्य गुरुदेव ने गायत्री मंत्र को गंगाजल की तरह सर्व सुलभ बना दिया।टोली नायक ने गुरुदीक्षा को सफल बनाने के लिए सभी को उपासना,साधना,आराधना,अंशदान और समयदान के नियमों का पालन करने का संकल्प दिलवाया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व उनकी धर्मपत्नी डॉ. अमिता बिरला और भीलवाड़ा सांसद सुभाष बहेड़िया ने शिरकत कर यज्ञ में आहुतियां प्रदान की।गायत्री परिवार द्वारा बिरला दम्पति और सांसद बहेड़िया समेत भाजपा पदाधिकारियों,पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों और ऊपरमाल में गायत्री परिवार के आधार स्तम्भ राव सवाई चन्द्रवीर सिंह जी का स्वागत किया गया।बिरला ने बिजौलियां क्षेत्र को स्वतंत्रता सेनानी विजयसिंह पथिक और साधु सीताराम दास की कर्मभूमि बताते हुए कहा कि इस भूमि से ही धरती पुत्रों के लिए विश्व विख्यात किसान आंदोलन हुआ था। बिरला ने गायत्री परिवार द्वारा यज्ञ के माध्यम से  देश-विदेश में  आध्यात्म और सँस्कृति के माध्यम से लाखों-करोड़ों लोगों के जीवन को बदला हैं।आचार्य पं.श्रीराम शर्मा ने आजादी के आंदोलन में भी भागीदारी की तो वहीं आध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से लोगों को जीवन जीने की सही दिशा भी दिखाई।कार्यक्रम को डॉ. अमिता बिरला ने भी संबोधित किया।वहीं ब्लॉक कांग्रेस संगठन महामंत्री शक्तिनारायण शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों ने लोकसभाध्यक्ष बिरला को ज्ञापन सौंप कर ऊपरमाल स्टेशन को शटल रेलवे लाइन द्वारा बिजौलियां से जोड़ने की मांग भी की गई।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article