-->
माहेश्वरी समाज द्वारा महेश नवमी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाई गई!

माहेश्वरी समाज द्वारा महेश नवमी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाई गई!

गुलाबपुरा (  रामकिशन वैष्णव)  स्थानीय माहेश्वरी समाज द्वारा महेश नवमी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया एवं धूमधाम गाजेबाजे के साथ शोभायात्रा निकाली! तहसील स्तरीय महेश नवमी महोत्सव का आयोजन की शुरुआत भगवान शिव का अंबे कल्याण मंदिर पर अभिषेक कर की गई। तहसील के माहेश्वरी बंधुओं की उपस्थिति में भगवान चारभुजा नाथ के मंदिर से शोभायात्रा अखिल भारतीय माहेश्वरी युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार काल्या की मौजूदगी में एवं तहसील अध्यक्ष मुकेश खाल्या ने भगवान शिव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शोभायात्रा की शुरुआत की। शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह समाज बंधुओं एवं भारत विकास परिषद द्वारा अल्पाहार रखकर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। समाज बंधु रामभरोसे जी बांगड़ द्वारा शिव का प्रतीक बनकर झांकी का प्रदर्शन किया जो सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में ढोल एवं बैंड बाजों के साथ युवा महिलाएं एवं पुरुष नाचते गाते शोभायात्रा का आनंद लेते हुए सार्वजनिक धर्मशाला पर शोभायात्रा का समापन हुआ। शोभायात्रा के दौरान मार्ग में आसींद विधानसभा के पूर्व विधायक हगामी लाल मेवाड़ा ने भी बधाई देकर स्वागत किया। मार्ग में जगह-जगह स्वागत द्वार लगाए गए। तत्पश्चात सभी समाज बंधुओं का सामूहिक स्नेह भोज रखा गया। स्नेह भोज के दौरान पालिका अध्यक्ष सुमित काल्या का समाज द्वारा साफा बंधवाकर  अभिनंदन किया गया। इस दौरान सभी तहसील के हुरडा, आगूचा, रुपाहेली, जिनकी कॉलोनी, भोजराज, सोडार के गांवो के समाज बंधुओं द्वारा आयोजन की प्रशंसा की गई। इस अवसर पर स्थानीय एवं तहसील के बसंतीलाल काल्या, नंदलाल तोषनीवाल, पुरुषोत्तम नवाल, केदार तोषनीवाल, रामपाल सोमानी, अरविंद सोमानी, सत्यनारायण तोषनीवाल, दिनेश तोषनीवाल, संजय राठी, बालमुकुंद मोदी, सुनील तोषनीवाल, कृष्ण गोपाल लड्ढा, कृष्ण गोपाल कोगटा, मनोज तोषनीवाल, शिव कुमार कास्ट, महावीर अजमेरा, महावीर सोनी, राजेंद्र बजाज, रामपाल काबरा, सत्यनारायण सोमानी, गोपाल खाल्या, शांतिलाल जागेटिया, रितेश खाल्या, अमित सोमानी, लालचंद डाड एवं कांता सोमानी, सरोज गग्गड, प्रेमलता तोषनीवाल, पुष्पा जाजू, वर्षा राठी, संगीता काबरा, रेखा सोमानी, मंजु डाड, मंजु लड्ढा, निर्मला तोषनीवाल व तहसील के समस्त समाज बंधु मौजूद थे। सभी समाज बंधुओं का तहसील मंत्री दुर्गा प्रसाद मालपानी ने धन्यवाद ज्ञापित किया! 

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article