-->
मोदी सरकार के आठ साल पूर्ण होने पर भाजपा महिला मोर्चा जिला भीलवाड़ा का सम्मेलन आयोजित!

मोदी सरकार के आठ साल पूर्ण होने पर भाजपा महिला मोर्चा जिला भीलवाड़ा का सम्मेलन आयोजित!

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) भारतीय जनता पार्टी के  नरेंद्र मोदी सरकार  के 8 वर्ष सेवा,सुशासन, गरीब कल्याण की ओर के अंतर्गत शीर्ष नेतृत्व निर्देशानुसार ,प्रदेश भर में हो रहे महिला सम्मेलन कार्यक्रम के तहत भीलवाड़ा भाजपा महिला मोर्चा जिला सम्मेलन ,गुलाबपुरा देवनारायण मंदिर पर हुआ संपन्न।
महिला मोर्चा भीलवाड़ा जिला अध्यक्ष मंजू पालीवाल ने जानकारी देते हुए बताया की, भाजपा महिला मोर्चा जिला सम्मेलन की मुख्य अतिथि अनीता भदेल,जिलाध्यक्ष लादु लाल तेली , भाजपा प्रदेश कार्य बैठक समिति सदस्य व नेता प्रतिपक्ष धनराज गुर्जर, जिला प्रमुख बरजी देवी भील प्रभारी सुनीता रांधणके वक्तव्य के साथ संपन्न हुआ।
जिला अध्यक्ष मंजू पालीवाल ने बताया की,सर्वप्रथम महिला मोर्चा पदाधिकारियों द्वारा ,सभी अतिथियों के पुष्प वर्षा कर माला व सिरोपा पहनाकर सभी कार्यकर्ताओं के तिलक लगाकर, अतिथियों द्वारा भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर, महिला मोर्चा जिंदाबाद भाजपा जिंदाबाद केउदघोष के साथ, कार्यक्रम की शुरुआत की।
मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री एवं विधायक अनीता भदेल ने, अपने संबोधन में कहा की भारत वर्ष के नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल में ,8 साल बेमिसाल संपूर्ण राष्ट्र मना रहा है।
आज राष्ट्र को विश्व में मुख्य रूप से महाशक्ति ,आर्थिक रूपसे मजबूत सशक्त,सम्प्पन भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में, केंद्र में ,नरेंद्र मोदी की सरकार आने के बाद से संपन्न हुआ है।
जहां हम देख रहे हैं पाकिस्तान श्रीलंका जैसे देश ,आर्थिक बोझ के तले दबे ,समाप्त होने के कगार पर है,वहां भूखमरी, बेरोजगारी बढ़ रही है!जबकि हमारे यहां आर्थिक रूप से मजबूत हो, पेट्रोल डीजल महंगाई कम हो रही है।
भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली ने अपने संबोधन में कहा, भारतीय जनता पार्टी ने देश हित के समस्त कार्य, चाहे धारा 370 हटाना हो ,राम मंदिर निर्माण हो, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर हो, कोरोना काल में ,वैक्सीनेशन हो, 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, किसान सम्मान निधि योजना, ऐसी कई योजना जिससे देश आज प्रभावशाली रूप से आगे बढ़ रहा है।
भाजपा राजस्थान प्रदेश कार्य बैठक समिति सदस्य व नेता प्रतिपक्ष धनराज गुर्जर ने महिला मोर्चा जिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा की, इस राष्ट्र् को आगे बढ़ाने में, मातृ शक्तियों का बड़ा योगदान रहा है। हम पुरातन काल से देखते चले आ रहे हैं।चाहे झांसी की रानी लक्ष्मीबाई हो,चाहे वीर पन्नाधाय हो ,पद्मिनी हो, यह महिलाएं अपनी राष्ट्र अपने धर्म के खातिर अपने प्राणों का बलिदान कर, इतिहास रच दिया है ठीक उसी तरह भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की सदस्या ,राष्ट्र व् धर्म के हित में चाहे वह स्मृति ईरानी हो, चाहे वह डानिर्मला सीतारमण हो, उनकी जिम्मेदारियों ने विश्व में, भारत का भारतीय जनता पार्टी का ,मान बढ़ाया है!
जिला प्रमुख बरजी देवी भील ने अपने संबोधन में मातृशक्तियों को कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो ,छोटे से छोटे कार्यकर्ता को उठाकर भी बड़ा दायित्व दे सकती है!मैं सबसे बड़ा उदाहरण हूं कि मुझे जिला प्रमुख बनाया है।
महिला मोर्चा भीलवाड़ा जिला अध्यक्ष मंजू पालीवाल ने अपने संबोधन में कहा की ,केंद्र में नरेंद्र मोदी जी की सरकार आने के बाद से ही,महिलाओं को उनके अधिकार उन्हें मान सम्मान मिला है।आज महिलाये एक राष्ट्रवादी पार्टी से जुड़ कर,आज देश की सेवा कर रही है।
भाजपा नेत्री सुनीता राधण ने बताया कि ,केंद्र में भाजपा की सरकार आने के बाद से ,भाजपा की योजनाएं व् कानून देश में महिला सशक्तिकरण कर महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों को कम कर दिया है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष साँवरनाथ योगी ने अपने संबोधन में कहा की,आज इस देश में महिला शक्ति ही भाजपा की सबसे बड़ी वोटर है। क्योंकि देश आजाद होने के बाद नरेंद्र मोदी की सरकार ने महिलाओं की जीवन शैली बदल महिलाओं को उनके अधिकार देने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने किया है। 
महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रंजना व्यास ने कहां की नरेंद्र मोदी जी की उज्ज्वला योजना, जन धन योजना, जैसी योजनाओं ने महिला शक्ति को हर रूप में मजबूत किया है।
कार्यक्रम मैं अतिथि के रूप में जिला महामंत्री बाबूलाल टाक ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश सेन जिला महामंत्री सुमित्रा पोरवाल मीनाक्षी नाथ महिला मोर्चा आईटी प्रभारी सोनिया पारीक जिला उपाध्यक्ष सुशीला चौधरी रेखा शर्मा मंडल प्रभारी व पार्षद इंदु बंसल मंगरोप मंडल प्रभारी रेनू शर्मा मंगरोप मंडल अध्यक्ष समता शर्मा आसींद मंडल अध्यक्ष शांता सेन अतिथि के रूप में मौजूद थी।

मंच संचालन जिले की नेता सुमित्रा पोरवाल गुलाबपुरा मंडल महामंत्री गायत्री दाधीच ने किया! 
कार्यक्रम में महिला मोर्चा पदाधिकारी महामंत्री मनसा शर्मा, ममता प्रजापत ,प्रेम देवी मेघवंशी कमला लोहार ,निहाल कंवर बड़ौला ,कल्पना मोदी,रजनी कंवर,पार्वती देवी सिमी सोलंकी, कौशल्या लखारा,शिमला सर्वा ,पूजा देवी वरिष्ठ नेता ओम दाधीच ,शिव सिंह राठौड़ ,कैलाश लड्ढा महामंत्री रघुवीर वैष्णव ,युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रवीण सारडॉ, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राजू वर्मा, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील तोषनीवाल ,क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष व पार्षद प्रतिनिधि महेंद्र सिंह जामोला ,राजीव शर्मा,गौतम आंचलिया किसान मोर्चा अध्यक्ष महादेव जाट ,पार्षद रोहित चौधरी ,सुखदेव मेघवंशी ,सूरज करण तेली सहित कई कार्यकर्ता पदाधिकारी गण मौजूद थे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article