-->
मोदी सरकार के 8 साल बेमिसाल, जन कल्याणकारी योजनाओं ने धरातल के अंतिम व्यक्ति तक को लाभान्वित किया! == भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शर्मा

मोदी सरकार के 8 साल बेमिसाल, जन कल्याणकारी योजनाओं ने धरातल के अंतिम व्यक्ति तक को लाभान्वित किया! == भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शर्मा

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा के गुलाबपुरा आगमन पर ,भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने ,भाजपा नेता धनराज गुर्जर के सानिध्य में  स्वागत अभिनंदन किया! 
 युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा के ,भीलवाड़ा कार्यक्रम में जाते समय अल्प प्रवास पर 29 मिल चौराहे स्थित देव पैलेस में रुके। युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा मोदी सरकार के
 ,8 साल बेमिसाल कार्यक्रम तहत ,भीलवाड़ा  युवा मोर्चा द्वारा आयोजित वाहन रैली में भाग लेने जाते समय ,अल्प प्रवास पर गुलाबपुरा रुके जहां, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य व नेता प्रतिपक्ष धनराज गुर्जर की सानिध्य में ,भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अतिथियों व प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा का स्वागत अभिनंदन किया! इस दौरान ,प्रदेश मंत्री रामकेश मीणा ,युवा मोर्चा अजमेर संभाग प्रभारी विपुल शर्मा ,भीलवाड़ा भाजयुमो जिला अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ,जिला मंत्री पीयूष मेवाड़ा ,गणेश देवासी मौजूद थे।

युवा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने कहा की ,आज 8 साल बेमिसाल कार्यक्रम संपूर्ण भारतवर्ष मना रहा है। जो आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से देश आगे बढ़ रहा है!धरातल पर प्रत्येक व्यक्ति ,प्रत्येक समाज लाभान्वित हो रहा है।
भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश कार्य बैठक समिति सदस्य एवं नेता प्रतिपक्ष ,धनराज गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि, प्रदेश में गहलोत सरकार के आने के बाद से ,अपराधिक गतिविधियां पूरे प्रदेश में बढ़ गई है। 
भाजयुमो मंडल अध्यक्ष प्रवीण सहाड़ा ने हृदय से धन्यवाद आभार प्रेषित किया।
 इस दौरान पार्षद गण, भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, कार्यकारणी पदाधिकारीगण मौजूद थे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article