-->
शाहपुरा में कांग्रेस संगठन चुनावों की बैठक में गुटबाजी छायी रही, बीआरओ वर्मा ने की रायशुमारी

शाहपुरा में कांग्रेस संगठन चुनावों की बैठक में गुटबाजी छायी रही, बीआरओ वर्मा ने की रायशुमारी

 

शाहपुरा-मूलचन्द पेसवानी|| शाहपुरा में कांग्रेस संगठन चुनाव के लिए नियुक्त बीआरओ युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव पूजा वर्मा शनिवार को शाहपुरा पहुंची। धरती देवरा वाटिका में आयोजित संगठन की बैठक में पहुंचने पर बीआरओ वर्मा का कांग्रेस पदाधिकारियों ने स्वागत किया। बाद में बीआरओ वर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और बाद में रायशुमारी करते हुए प्रमुख पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से बातचीत कर फीडबैक प्राप्त किया। 

इस दौरान कांग्रेस के संगठन चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं ने राजनीतिक हालातों से बीआरओ वर्मा को रुबरु कराया। ब्लाक अध्यक्ष चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं ने पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं को मौका देने की बात कही। कार्यकर्ताओं ने वर्तमान में कांग्रेस की गुटबाजी को लेकर भी बीआरओ को अवगत करवाया।

शाहपुरा में कांग्रेस के संगठन चुनाव को लेकर पार्टी की तरफ से नियुक्त किए गए बीआरओ पूजा वर्मा ने धरती देवरा प्रांगण में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने पार्टी को अपनी भावनाओं से अवगत करवाया गया। वर्तमान में कांग्रेस संगठन में चुनाव का माहौल गर्म है। शाहपुरा ब्लाक कांग्रेस के बीआरओ पूजा वर्मा ने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष एवं पीसीसी सदस्य के लिए करीब एक दर्जन सक्रिय सदस्यों ने बीआरओ के समक्ष अपनी दावेदारी पेश की। 

रायशुमारी के बाद बीआरओ वर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर प्राप्त नामों पर गंभीरता से विचार करने के बाद ही नाम आगे बढ़ाने का कहा। विषम परिस्थिति में सभी कार्यकर्ताओं को एकजुटता से कार्य कर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष दिलीप गुर्जर, कांग्रेस नेता संदीप जीनगर, राजकुमार बैरवा, कांग्रेस सेवादल ब्लाक अध्यक्ष जयंत जीनगर, पार्षद हमीद खां, रमेश सेन, मुबारिक हुसैन, अशोक पप्पू भारद्वाज, केदार जाट, पंचायत समिति सदस्य सूरज करण जाट ने अपनी रामशुमारी रखी। बीआरओ ने सभी की बाते एक साथ व अलग अलग सुनी। इस दौरान जिला महासचिव रामेश्वर सोलंकी, दुर्गा बैरवा, किशन गोदारा, जेपी जाट, अजय मेहता, पार्षद सद्दीक पठान सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article