-->
कांग्रेसियों ने जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई

कांग्रेसियों ने जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई

शाहपुरा-मूलचन्द पेसवानी || शाहपुरा कांग्रेस कमेटी ने पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि संदीप जीनगर के नेतृत्व में मनाई। भाणा गणेश मंदिर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। 

नगर अध्यक्ष बालमुकुंद तोषनीवाल व वरिष्ठ पार्षद रमेश सेन ने कहा कि पंडित नेहरू के अंदर देश को आजादी दिलाने का एक जज्बा था। वर्ष 1916 में वे राजनीति में आए और 1923 में कांग्रेस के महासचिव बने थे। पूर्व सरपंच राजेंद्र चैधरी ने कहा कि उन्होंने देश को आजादी दिलाने में बड़ा योगदान दिया। कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष जयंत जीनगर ने बताया कि भारत के निर्माता जवाहर लाल नेहरू के आदर्शों देश की आजादी दिलाने में दिए गए योगदान को कभी नहीं जा सकता है । बक्षु रेबारी ने कहा कि देश में दैनिक उपयोग से लेकर हर चीज विदेश से आती थी। नेहरू ने एक दिन का उपवास रखकर अन्न की बचत कराई। नेहरू ने बीएचईएल एवं आईडीपीएल जैसे कारखाने लगाकर रोजगार देने का काम किया। इस दौरान संदीप जीनगर, नगर अध्यक्ष बालमुकुंद तोषनीवाल, पार्षद रमेश सेन, पूर्व सरपंच राजेंद्र चैधरी, ब्लाक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष जयंत जीनगर, नगर महामंत्री ओमप्रकाश सिंधी, बक्षू रेबारी, नगर प्रवक्ता रजत जैन, धनराज जीनगर, विपुल जैन मौजूद रहे।

 

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article