-->
श्रीमद्भागवत ज्ञान महोत्सव के छठे दिन रास लीला का  आयोजन

श्रीमद्भागवत ज्ञान महोत्सव के छठे दिन रास लीला का आयोजन

 

फूलियाकलां@मेवाड़ न्यूज़
श्री हनुमान जी महाराज मंदिर पर कलश स्थापना के उपलक्ष पर आयोजित राज्यास गांव मे संगीतमय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ महोत्सव के छठे दिन पंडित पवन शास्त्री आगूचा वाले महाराज ने बताया  की पुराणों के अनुसार एक बार गोपियों ने भगवान श्रीकृष्ण से उन्हें पति रूप में पाने की इच्छा प्रकट की। भगवान श्रीकृष्ण ने गोपियों की इस कामना को पूरी करने का वचन दिया। अपने वचन को पूरा करने के लिए भगवान ने रास का आयोजन किया। इसके लिए शरद पूर्णिमा की रात को यमुना तट पर गोपियों को मिलने के लिए कहा गया।शंखनाद लीला में बताया कि कैसे कृष्ण ने चाणूर को हराया और उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद बारी कंस वध की थी। पंडित पवन शास्त्री ने बताया कि कंस ने लाख बचने की कोशिश की, लेकिन अंत में आकाशवाणी सच साबित हुई और कंस कृष्ण के हाथों मारा गया।
इस दौरान सैकड़ों ग्रामवासी मौजूद रहे। तथा कथा का श्रवणपान किया।
साथ ही जानकारी देते हुए राम किशन लक्षकार ने बताया कि बालाजी  मंदिर प्रांगण के पास भागवत कथा प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक एवं शाम 6:00 बजे से रात्रि 9:00 से 11 बजे  तक आयोजित हो रही है।

बुधवार से ग्रामवासियो द्वारा मंदिर प्रांगण मे हवन आहुतिया  दी जा  रही है। 27 मई को राज्यास मे विशाल हरि बोल प्रभात फेरी का समागम होगा। जिसमे 101 गावों की हरि बोल प्रभात फेरी भाग  लेगी।जिसकी तैयारियां चरम पर है.

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article