-->
शाहपुरा पशुपतिनाथ गौ-शाला की बैठक, झंवर दुबारा निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

शाहपुरा पशुपतिनाथ गौ-शाला की बैठक, झंवर दुबारा निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

 

शाहपुरा, मूलचन्द पेसवानी||श्रीपशुपतिनाथ गौ-शाला की बैठक रविवार को गौशाला परिसर में अध्यक्ष रतनलाल झंवर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। व्यस्थापक माधव प्रसाद जी शर्मा ने आगन्तुक सदस्यों का स्वागत किया। 

       बैठक के प्रारम्भ में गौ-शाला सचिव राधेश्याम  तोषनीवाल ने गत बैठक की कार्यवाही उपस्थित सदस्यों को पढ़कर सुनाई, जिसका सभी ने सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। तोषनीवाल ने संस्था द्वारा विगत वर्षो में गौ-शाला के लिए करवाये गए विकास कार्यो के बारे में जानकारी दी। क्षेत्र व नगर में विचरण करने वाली व बीमार गायों व गौ-पुत्रों का समय समय पर गौ-शाला संस्था द्वारा पशु-चिकित्सकों के माध्यम से उपचार करवाने के बारे में विस्तृत ब्यौरा दिया। बैठक में संस्था के पदाधिकारी, आजीवन सदस्य, कार्यकारी व वार्षिक कई सदस्य उपस्थित थे।

        इसी दौरान गौ-शाला के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। संस्था के सदस्य महेंद्र जैन ने सदन में अध्यक्ष पद के लिए रतन लाल झंवर के नाम का  प्रस्ताव रखा, जिनका समर्थन महेंद्र सिंह लोढ़ा ने किया। उपस्थित सदस्यों ने रतन लाल झंवर को पुनः अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुना।

         इस मौके पर पूर्व उपाध्यक्ष जय सिंह राणावत, शक्ति सिंह पड़िहार, देवेंद्र बुलिया, सत्यनारायण पाठक, सत्यप्रकाश काबरा, राजकुमार काबरा, अनिल लोढ़ा, देवेंद्र बेली, रामेश्वर बसेर, अशोक गदिया, दिनेश भाटी, महेंद्र श्रोत्रिय,  रामलाल खारोल, ओमप्रकाश  खारोल, जुझार सिंह, छगन धाकड़, राजेन्द्र पाराशर आदि सदस्यों ने झंवर को माला व पगड़ी पहनाकर  स्वागत किया।  

       अध्यक्ष झंवर ने गौशाला के सभी सदस्यों के साथ मिलकर गायों व गौवंश की सेवा करने के लिए हमेशा तत्पर रहने का भरोसा दिलाया।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article