-->
पालिका चेयरमैन काल्या ने बड़ी सादड़ी में कांग्रेस संगठनात्मक चुनाव को लेकर बैठक की एवं रायशुमारी ली !

पालिका चेयरमैन काल्या ने बड़ी सादड़ी में कांग्रेस संगठनात्मक चुनाव को लेकर बैठक की एवं रायशुमारी ली !

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) नगर पालिका चेयरमैन सुमित  काल्या द्वारा बड़ी सादड़ी में कांग्रेस संगठन चुनाव को लेकर बैठक, होटल शिकार बाड़ी में पूर्व विधायक एवं विधायक प्रतिनिधि प्रकाश  चौधरी एवं बड़ी सादड़ी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ की गई । संगठनात्मक चुनाव के लिए नियुक्त बीआरओ गुलाबपुरा नगर पालिका चेयरमैन सुमित  काल्या ने कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रक्रिया की जानकारी दी व संगठन को मजबूत बनाने के लिए कहा एवं सभी कार्यकर्ताओं को अलग कमरे में बुलाकर सभी की रायशुमारी ली! पालिका चेयरमैन कालिया ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने के लिए कहां! वहीं पूर्व विधायक प्रकाश  चौधरी ने गुलाबपुरा नगर पालिका में हो रहे विकास कार्यों की प्रशंसा की।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article