-->
भाजपा व हिन्दू संगठनों के आह्वान  पर 4 घण्टे  बन्द रहे बाजार

भाजपा व हिन्दू संगठनों के आह्वान पर 4 घण्टे बन्द रहे बाजार

बिजौलियां(जगदीश सोनी)।भीलवाड़ा में हुई आदर्श तापड़िया की हत्या के मामले में निष्पक्ष जांच , सभी आरोपियों की गिरफ्तारी,दोषी अधिकारियों की बर्खास्तगी और भाजपा नेता कोमल मेहता की रिहाई की मांग को लेकर  भाजपा, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल समेत  हिन्दू संगठनो के संयुक्त तत्वावधान में किए गए बिजौलियाँ बन्द के आह्वान के तहत शुक्रवार को कस्बे के बाजार 11 बजे तक बंद रहे।उसके बाद अधिकांश दुकानें खुल गई।बिजौलियां कस्बा बीजेपी का गढ़ माना जाता हैं,इसके के बावजूद पर्याप्त संख्या में बन्द समर्थकों का नहीं जुटना भी चर्चा का विषय रहा। हिन्दू संगठनो व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भीलवाड़ा प्रशासन व कांग्रेस सरकार की सद्बुद्धि के लिए पंचायत चौक में सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया।बिजौलियाँ बन्द का आयोजन विधायक गोपाल खण्डेलवाल,भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय धाकड़ व  भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज गोधा के  नेतृत्व में किया गया।बन्द के दौरान रैली में पूर्व विधायक बद्री प्रसाद गुरुजी, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हीरा लाल जोगी,भाजपा जिला मंत्री हर्षेन्द्रा कँवर,बजरंग दल प्रखंड सयोंजक दीपक गौड़,पंस सदस्य हितेन्द्र सिंह,अभिषेक सर्वा,व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जैन,भवानीशंकर शर्मा,रमेश गुरुजी,भाजपा मंडल महामंत्री बिट्ठल तिवाडी,अनिल खटीक,किसान मोर्चाध्यक्ष सुनील जोशी,एससी मोर्चाध्यक्ष कमलेश कोली,महिला मोर्चाध्यक्ष कविता त्रिपाठी,ओबीसी मोर्चाध्यक्ष महेंद्र गुर्जर,मंडल प्रवक्ता जितेंद्र चौहान समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article