-->
कैलाश मेघवाल आज  शाहपुरा क्षेत्र के दौरे पर रहे

कैलाश मेघवाल आज शाहपुरा क्षेत्र के दौरे पर रहे

 

फूलियाकलां@मेवाड़ न्यूज़||पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और शाहपुरा बनेड़ा विधानसभा के विधायक कैलाश मेघवाल आज दिनांक 3 अप्रैल 2022 को धनोप माताजी के दर्शन के लिए सुबह 12:30 बजे पहुंचें। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष एडवोकेट रामप्रसाद जाट के अनुसार श्री मेघवाल धनोप माता के दर्शन , पूजा  के साथ ही धनोप मां से दीर्घायु एवं आगामी 2023 राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मन्नत मांगी इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल बुनकर के भोजन प्रसादी कार्यक्रम में शामिल हुए । इस दौरान मेघवाल समाज छात्रावास के नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोवर्धन बुनकर व मेघवाल समाज के अन्य पंच पटेलों सहित पूरे समाज द्वारा श्री कैलाश मेघवाल का  स्वागत और अभिनंदन भी किया जहां बलाई समाज के लिए सिर्फ मेघवाल ने ₹500000 देने की घोषणा की ।कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि धर्मराज चाडा उप प्रधान प्रतिनिधि हीतेंद्र सिंह राणावत किसान मोर्चा अध्यक्ष कल्याण सिंह राणावत पूर्व प्रधान बनेड़ा राजमल खींची पंचायत समिति सदस्य रामप्रसाद गोरा भंवरलाल बलाई पूर्व उपप्रधान बजरंग सिंह राणावत ,सरपंच सत्यनारायण मालू, भागचंद चाडा, मुकेश बलाई, मंडल अध्यक्ष उदय लाल सिरोठा, लक्ष्मण वैष्णव पूर्व सरपंच कन्हैयालाल वैष्णव पूर्व मंडल अध्यक्ष रामलाल जाट सियार प्रतिनिधि अमर चंद्र रेगर जीएसएस अध्यक्ष प्रह्लाद जाट, डेयरी अध्यक्ष हरि सिंह लामरोड वरिष्ठ नेता मोहनलाल तोषनीवाल युवा नेता जसवंत धोली लक्ष्मण वैष्णव ,युवा नेता बेनाथ जाट ,अशोक चाड़ा, देवराज जाट हीरालाल गोदारा शाहपुरा बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के अनेकों कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहें।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article