-->
महिलाओं ने की दशामाता की पूजा-अर्चना

महिलाओं ने की दशामाता की पूजा-अर्चना

 

तसवारिया बांसा@मेवाड़ न्यूज़|| तसवारिया बांसा में घर, परिवार और देश की समृद्धि खुशहाली की कामना को लेकर दशामाता पर्व रविवार को  मनाया गया। महिलाओं ने पीपल की पूजा-अर्चना कर परिक्रमा की। 


व्रत रखकर दशामाता की बेल गले में धारण की। दशामाता पर्व पर महिलाओं ने दिनभर व्रत रखा। मुहूर्त में पीपल की पूजा-अर्चना कर आटे का दीपक, नैवेद्य, फल, वस्त्र आदि अर्पित किए। सामूहिक रूप से कथा का श्रवण किया गया। इसके बाद पीले धागे और दस गांठों से निर्मित दशामाता की बेल पहनी। सुबह से लेकर दोपहर तक महिलाओं की भीड़ लगी रही। महिलाएं सजे,धजे वस्त्रों से मंदिर पहुंची और पूजा-अर्चना की।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article