-->
कांग्रेस के डिजिटल सदस्यता अभियान को लेकर बैठक आयोजित!

कांग्रेस के डिजिटल सदस्यता अभियान को लेकर बैठक आयोजित!

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)  राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में गुलाबपुरा होटल गोविन्दम  में  डिजिटल सदस्यता अभियान के तहत डिजिटल सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी  सुरेंद्र सिंह  जाड़ावत व जिला अध्यक्ष रामपाल  शर्मा  एवं पूर्व विधायक हगामी  मेवाड़ा, पूर्व उपजिला प्रमुख गजमल  जाट , कांग्रेस प्रत्याशी मनीष  मेवाड़ा, प्रधान कृष्णा सिंह  राठौड़, नगर  पालिका चेयरमैन सुमित  काल्या, पूर्व उप प्रधान मधुसूदन पारीक ने डिजिटल सदस्यता अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये सभी कांग्रेस जनो को आव्हान किया। 
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रभारी जाड़ावत ने सभी उपस्थित कांग्रेसजनो से विधानसभा क्षेत्र आसीन्द में प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामपाल  शर्मा ने प्रभारी को आश्वस्त किया कि प्रत्येक कांग्रेस का कार्यकर्ता इस सदस्यता अभियान में जी जान से पूरी मेहनत करते हुए अभियान को सफल बनायेगा। कार्यक्रम में डिजिटल सदस्यता अभियान के पी ओ सी (कोऑर्डिनेटर) विनोद पुरोहित ने प्रभारी सहित कार्यक्रम में मौजूद नेताओ को भरोसा दिलाया कि हमारी पूरी टीम मेहनत करके इस सदस्यता अभियान को अपने क्षेत्र में सफल बनाने में कोई कसर नही रखेंगे। कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष चेतन पेशवानी, नगर अध्यक्ष लक्ष्मीलाल धम्मानी, पालिका के पार्षदगण, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच गण सहित  कांग्रेसजन मौजूद थे। अंत मे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हुरड़ा के अध्यक्ष केदार बैरवा ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article