-->
वार्ड पंच ने पारिवारिक कलह के चलते की खुदकुशी

वार्ड पंच ने पारिवारिक कलह के चलते की खुदकुशी


बिजौलियां(जगदीश सोनी)।बेरिसाल में गृह क्लेश के चलते एक अधेड़ ने फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक कन्हैयालाल धाकड़ पारिवारिक कलह से परेशान था।गुरुवार सुबह 6 बजे अपने बाड़े में लगे टीन शेड पर फंदा लगा कर जान दे दी।कन्हैयालाल सुखपुरा पंचायत में वार्ड पंच भी था।पुलिस ने शव को राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया।जहां पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपा।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article