-->
 बोर्ड परीक्षा के सफल संचालन के लिए बैठक का आयोजन

बोर्ड परीक्षा के सफल संचालन के लिए बैठक का आयोजन



बिजौलियां(जगदीश सोनी)। बिजौलियां ब्लॉक में आयोजित होने वाली 5 वीं और 8 वीं बोर्ड परीक्षा के सफल संचालन के लिए मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी ईश्वर लाल शर्मा के निर्देशन में समीक्षा बैठक का आयोजन सीबीईओ कार्यालय में किया गया। मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी ईश्वर लाल शर्मा ने बताया कि बिजौलियां ब्लॉक में आठवीं बोर्ड परीक्षा के आठ और पांचवीं बोर्ड परीक्षा के तेईस केन्द्र बनाए गए। मूल्यांकन के लिए राउमावि बालक और बालिका स्कूल के दो केंद्र बनाए गए। समीक्षा बैठक में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ईश्वर लाल शर्मा ने परीक्षा के सफल संचालन के दिशा निर्देश प्रदान किए। बैठक में सहायक शिक्षा अधिकारी एन के डांगी, प्रधानाचार्य शिव चरण गुप्ता, लखपत सिंह कुशवाहा, रमेश कुमार जांगिड़,पायल लूनीवाल सहित ब्लॉक क्षेत्र के संस्था प्रधान मौजूद थर।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article