-->
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दाधीच का कुमावत होटल पर स्वागत किया गया!

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दाधीच का कुमावत होटल पर स्वागत किया गया!

 
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)  भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश  दाधीच" का गुलाबपुरा अल्प प्रवास पर संगीता त्रिपाठी ( भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य व  महिला मोर्चा प्रभारी फूलिया कला ) के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता ने  स्वागत किया।
 
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश  दाधीच संगठनात्मक शक्ति केन्द्र ,बूथ अध्यक्ष संरचना कार्यक्रम के तहत चितौड़गढ़, भीलवाड़ा, राजसमन्द कार्यक्रम प्रवास के दौरान गुलाबपुरा अल्प समय प्रवास पर नेशनल हाईवे कुमावत होटल  पर रुके थे। जहाँ संगीता त्रिपाठी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा माला,दुपट्टा, साफा बंधवा कर किया  भव्य स्वागत।इस दौरान विकास शर्मा फूलिया कला, चन्द्र शेखर मेवाड़ा,कमलेश लौहार ने प्रदेश उपाध्यक्ष महोदय से चाय पर संगठनात्मक चर्चा भी की। 
इस दौरान गजराज खारोल मण्ड़ल महामंत्री फूलिया कला, शक्ति दाधीच, नूतन जोशी सहित मौजूद थे। 

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article