-->
क्षेत्र में शीतला सप्तमी पर्व धूमधाम मनाया जा रहा है, महिलाऐं माता की ठंडे पकवानों से कर रही है पूजा अर्चना! युवा खेल रहे हैं जमकर होली!

क्षेत्र में शीतला सप्तमी पर्व धूमधाम मनाया जा रहा है, महिलाऐं माता की ठंडे पकवानों से कर रही है पूजा अर्चना! युवा खेल रहे हैं जमकर होली!

गुलाबपुरा (रामकिशन (वैष्णव) स्थानीय शहर सहित कस्बों, ग्रामीण क्षेत्रों में शीतला सप्तमी पर्व परम्परागत रूप से मनाया जा रहा है ! अलसुबह महिलाऐं नये वस्त्र वेशभूषा में पूजन सामग्री व विभिन्न ठंडे व्यंजनों   ठंडे पकवानों भोजन का भोग लगाकर शीतला माता की पूजा अर्चना की जा रही है, सुबह से ही मंदिरों में महिलाओं की भीड़ लगी हुई है! वही मां शीतला का पूजन किसानों ने खेतों में  परंम्पारिक हल पूजन  करके की, बताया जाता है कि अच्छी फसल की कामना के लिए किसान खेतों में होली के बाद हल की पूजा अर्चना करते है, होली पर्व के बाद आज  शीतला सप्तमी पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है।
गुलाबपुरा में  शितला माता मंदिरों में उमड़ा महिलाओं का सैलाब ठंडे पकवानों का लगाया भोग सुबह से शीतला माता की पूजा-अर्चना कर महिलाओं ने सुख-समृद्धि की कामना की।
शीतला सप्तमी के त्यौहार को लेकर युवाओं  उत्साह के साथ रंग खेलना शुरू कर दिया गया है।

शीतला सप्तमी त्योहार को लेकर बाजारों में युवाओं ने जमकर उत्साह के साथ नाचते झूमते एक दूसरे पर रंगों की बौछार करते हुए डीजे की धुनों पर नाचते थिरकते युवाओं ने जमकर धमाल मचाया।  युवाओं ने उत्साह के साथ नाच कर खूब ऱंग खेला।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article