-->
महिलाओं ने भगवान को गुलाब, अबीर, केसर, पुष्पों के संग होली खेलाकर, भजन कीर्तन करते हुए फागोत्सव मनाया गया!

महिलाओं ने भगवान को गुलाब, अबीर, केसर, पुष्पों के संग होली खेलाकर, भजन कीर्तन करते हुए फागोत्सव मनाया गया!

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय भाजपा  महिला मोर्चा ने,भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं वाइस चेयरमैन सांवर नाथ योगी के सानिध्य में, भगवान ठाकुर जी के संग पुष्पहार चढ़ा कर ,केसर गुलाब व अबीर के संग  मनाया फाग महोत्सव।
भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रंजना व्यास ने  बताया कि   महिला मोर्चा  सभी महिला सदस्यों के साथ     भदादा बाग में ठाकुर जी ,लड्डू गोपाल जी की, विशेष पूजा अर्चना कर, फाग महोत्सव मनाया गया! इस अवसर पर सभी महिला मोर्चा सदस्यों ने विशेष परिधान पहनकर ,पुष्प से बने आभूषण भगवान को पहना कर,सजा कर,एवं स्वयं के परिवेश में भी पुष्प के आभूषण धारण कर, भजन सत्संग एवं ढोलक की थाप पर नृत्य करते हुए ,फाग महोत्सव मनाया।
फाग महोत्सव में शामिल हुई समस्त महिला मोर्चा कार्यकर्ता पदाधिकारियों का महिला मोर्चा अध्यक्ष रंजना व्यास ने आभार धन्यवाद व्यक्त किया।
इस दौरान महामन्त्री गायत्री दाधीच, सरोज कवर् सोलंकी ,कौशल्या लखारा, मंजू लखारा ,प्रज्ञा दाधीच ,मनसा शर्मा ,नीलू सेठी ,गायत्री गग्गड़, रतन देवी शर्मा ,आशा चौरड़िया, कौशल्या लोहार ,रेणु कुमावत, मंजू डाड, संगीता काबरा ,तारा चोरड़िया ,चंद्रकांता चोरडिया, सीमा शर्मा ,चंदा शर्मा ,प्रेम देवी स्वर्णकार ,सुमन डाड़ ,कुसुम देवी प्रेम देवी अनीता देवी ,विद्या देवी, सुनीता पंचारिया, ममता प्रजापत डिंपल देवी ,प्रतिभा बरडिया, सहित कई महिलाएं मौजूद थी। इसी प्रकार हुरडा रोड महिला मंडल ने भी भगवान श्री कृष्ण को गुलाल, अबीर, पुष्प से होली खेलाकर भजन कीर्तन किया व होली के गीत से नाचते झुमते हुए फागोत्सव मनाया गया! 

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article