-->
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, मेघवाल का भाजपाईयों ने भाजपा नेता गुर्जर के नेतृत्व में स्वागत कर जन्मदिन मनाया!

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, मेघवाल का भाजपाईयों ने भाजपा नेता गुर्जर के नेतृत्व में स्वागत कर जन्मदिन मनाया!

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय  भाजपा शहर मंडल व सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं   पदाधिकारियों द्वारा  पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक कैलाश मेघवाल का जन्म दिवस,भाजपा नेता धनराज गुर्जर के नेतृत्व में स्वागत अभिनंदन  कर उन्हें बधाई दी। भाजपा प्रदेश कार्य बैठक समिति सदस्य धनराज गुर्जर ने,विधायक कैलाश मेघवाल को माल्यार्पण कर ,दुपट्टा सिरोपा पहनाकर बधाई दी ,एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। भाजपा पदाधिकारियों द्वारा विधायक कैलाश मेघवाल के जन्मदिवस पर केक कटवा कर मिठाई वितरित की गई।
भारतीय जनता पार्टी वयोवृद्ध नेता एवं राजस्थान विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष शाहपुरा विधायक कैलाश मेघवाल द्वारा सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, भारत युवाओं का देश है ,और भारतीय जनता पार्टी अखंड स्वराज का सपना, युवाओं में दिखती है!इस राष्ट्र के युवाओं को अपने धर्म व संस्कार के प्रति जीना भारतीय जनता पार्टी ने सिखाया है!जो और किसी राजनीतिक दल में यह देखने को नहीं मिलता। इसीलिए भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है जिसके 12 करोड़ से भी अधिक सदस्य हैं।
भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश कार्य बैठक समिति सदस्य व नेता प्रतिपक्ष धनराज गुर्जर ने कहा की,इस प्रदेश में आपके राजनीतिक अनुभव हम सभी के लिए प्रेरणा है। उम्र के इस पड़ाव में आपके कार्य करने की इच्छा शक्ति हम युवाओं को एक जागृति पार्टी के प्रति समर्पण और पार्टी के हित में संगठन का कार्य करने की दिशा प्रदान करती है।
भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष एवं वाइस चेयरमैन सावर नाथ योगी ने कार्यक्रम में आये सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व कार्यकारिणी पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article