-->
ब्राह्मण समाज ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

ब्राह्मण समाज ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

बिजौलियां(जगदीश सोनी)।  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा  ब्राह्मण समाज के लिए विप्र कल्याण बोर्ड की सौगात दे कर  काफी लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने पर बिजौलियां ब्राह्मण समाज ने इसे ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। समाज के पूर्व अध्यक्ष शिव नारायण जोशी, पूर्व विधायक बद्री प्रसाद गुरुजी, अध्यक्ष मोहनलाल जोशी, प्रदेश संगठन मंत्री शक्ति नारायण शर्मा,   लक्ष्मीनारायण शर्मा, गोपाललाल शर्मा, मदनलाल तिवाड़ी, नंदकिशोर उपाध्याय, भवानीशंकर शर्मा, रमेश गुरुजी, चंद्रशेखर उपाध्याय, बनवारीलाल शर्मा ,अंकित तिवारी, उमाशंकर उपाध्याय, शांतिलाल जोशी, वेदप्रकाश तिवाड़ी,बाबूलाल सुल्तानिया, महेन्द्र सुल्तानिया, आशुतोष शर्मा समेत समाज के गणमान्य लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article