-->
भाजपा मंडल ने महिला पदाधिकारी का स्वागत किया!

भाजपा मंडल ने महिला पदाधिकारी का स्वागत किया!

   गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय भाजपा     मंडल की पूर्व पदाधिकारी के शक्करगढ़ मंडल के उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर  मंडल अध्यक्ष एवं वाइस चेयरमैन सांवर नाथ योगी के सानिध्य में  स्वागत अभिनंदन किया गया।
 महिला मोर्चा अध्यक्ष रंजना व्यास ने  बताया की भाजपा पदाधिकारी सरोज कंवर सोलंकी के शकरगढ़ में उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर प्रथम बार गुलाबपुरा आगमन पर उन्हें माला दुपट्टा पहना  कर स्वागत किया गया! 
भाजपा मंडल अध्यक्ष सांवर नाथ योगी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा की हमारे नेता धनराज गुर्जर ने प्रत्येक कार्यकर्ता को एक राष्ट्रवादी सोच का मजबूत कार्यकर्ता बनाया है, और राष्ट्रवाद की उनमे एक ऐसा दीप प्रज्वलित किया है कि वह भारत के किसी भी कोने में जाए तो उस जगह को स्वयं के प्रकाश से जगमगाहट कर देता है  सरोज कंवर हमारे सामने  इसका उदाहरण है! 
इस दौरान भाजपा नेता दीन दयाल गुर्जर, पूर्व चेयरमैन चंद्रकांता बाहेती ,वरिष्ठ नेता कैलाश लड्ढा , ओम दाधीच ,जीवित राम मैठाणी,  सुनील तोषनीवाल , रघुवीर वैष्णव , प्रवीण सारडा, पार्षद  हेमंत कुंभकार  गायत्री दाधीच, पार्षदा प्रेम देवी मेघवंशी , ,ममता प्रजापत ,कौशल्या लखारा ,संतोष देवी गुर्जर, पार्वती भारद्वाज, निहाल कवर बडौला , राजीव शर्मा , सुखदेव मेघवंशी, दीपक गर्ग ,धर्मी चंद गुर्जर ,आशीष त्रिपाठी ,अप्पू बाहेती सहित  कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article