-->
भाजपा समर्पण अभियान सर्वश्रेष्ठ सफलतम रहा = भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य धनराज गुर्जर

भाजपा समर्पण अभियान सर्वश्रेष्ठ सफलतम रहा = भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य धनराज गुर्जर

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय  भाजपा युवा मोर्चा के चेक लेने के साथ ही शहर मंडल में समर्पण निधि अभियान कार्यक्रम का समापन हुआ।
 भाजपा समर्पण निधि अभियान कार्यक्रम का,गुलाबपुरा मंडल में भाजपा राजस्थान प्रदेश कार्य बैठक समिति सदस्य व नेता प्रतिपक्ष धनराज गुर्जर की आतिथ्य  में, संपन्न हुआ।
समर्पण निधि कार्यक्रम का अंतिम चेक,युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रवीण सारडा द्वारा भाजपा नेता धनराज गुर्जर को देकर समापन की घोषणा की।
इस अवसर पर भाजपा नेता धनराज गुर्जर ने समर्पण अभियान के सर्वश्रेष्ठ सफलतम होने पर ,युवा कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा। कि निश्चित रूप से मुझे गर्व होता है कि ,आज का युवा अपने प्रयास सेवा,समर्पण,संस्कार, कर्तव्य निष्ठा ,स्वाभिमान को परिभाषित कर ,राष्ट्रवादी पार्टी के साथ खड़ा हो, विजय शंखनाद करने को आतुर है। और समर्पण अभियान के श्रेष्ठ प्रदर्शन पर भाजपा महिला मोर्चा को बधाई देते हुए कहा की ,मातृ शक्तियों ने अथक परिश्रम से घरों से ,माताओं बहनों को,जोड़कर आने वाले इतिहास को भाजपामय कर दिया।
भाजपा नेता धनराज गुर्जर ने कहा की आज का राष्ट्रवादी युवा, देश का वर्तमान है,तो भूतकाल और भविष्य के सेतु भी है। युवा देश और समाज के जीवन मूल्यों का प्रतीक है। युवा गहन ऊर्जा, और उच्च महत्वाकांक्षाओं से भरे होते हैं उनकी आंखों में भविष्य के इंद्रधनुषी स्वप्न होते हैं!जो समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में, सर्वाधिक योगदान युवा का ही होता है। और आज का युवा भारतीय जनता पार्टी के साथ कमल खिलाने को आतुर खड़ा है
भाजपा राजस्थान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व नेता प्रतिपक्ष धनराज गुर्जर ने, समर्पण निधि कार्यक्रम को सफलतम करने हेतु,मंडल के पदाधिकारियों संयोजक रघुवीर वैष्णव, सह संयोजक हेमंत कुंभकार,युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रवीण शारदा, महिला मोर्चा अध्यक्ष रंजना व्यास, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राजूवर्मा ,किसान मोर्चा अध्यक्ष महादेव जाट ,अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष गुलजार भाई ,एससी मोर्चा अध्यक्ष कालू बेरवा  सहित सभी को धन्यवाद के साथ बधाई भी दी।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं वाइस चेयरमैन सांवर नाथ योगी, महामंत्री हरीश शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता ओम दाधीच, पार्षद रामदेव बेरवा मौजूद थे!

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article