-->
ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए नौकायन का संचालन

ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए नौकायन का संचालन

ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए नौकायन का संचालन 

चित्तौड़गढ़ जिले के बस्सी वन्य जीव अभ्यारण में मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव आरके खेरवा की अध्यक्षता, चित्तौड़गढ़ उप वन जीव संरक्षक टी मोहनराज, 
उदयपुर वन्य जीव उप वन संरक्षक शैतान सिंह देवड़ा, चित्तौड़गढ़ जिला परिवहन अधिकारी मनीष शर्मा, सहायक वन संरक्षक सुनील कुमार सिंह, सहायक लेखा अधिकारी ओमप्रकाश सोमानी, क्षेत्रीय वन अधिकारी अब्दुल सलीम वन्य जीव अभ्यारण बस्सी, नौकायन सदस्य जितेंद्र सिंह राठौड़ राजपूताना रिसोर्ट उदयपुर की उपस्थिति में बस्सी बांध पर नौकायन संचालन के संबंध में इको टूरिज्म साइट में मेघपूरा रेंज बस्सी वन्य जीव पर बैठक आयोजित की गई। 
जिसमें नौकायन संचालन इको टूरिज्म की राजकीय प्रवेश दर के साथ आज से विधिवत नौकायन संचालन के लिए नौकायन सदस्य जितेंद्र सिंह राठौड़ को वन्य जीव अभ्यारण बस्सी में शीघ्र नौकायन संचालन शुरू करवाने के निर्देश प्रदान किए गए। बोटिंग के लिए संपर्क स्थल इको टूरिज्म साइट मेघपुरा बस्सी वन्य जीव अभ्यारण्य रहेगी।


मेवाड़ न्यूज़ बस्सी चित्तौड़गढ़ से रतन हंसराज

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article